नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुट के छात्र एक दूसरे पर बरस पड़े। गाली-गलौच के साथ शुरू हुए हंगामे ने देखते ही देखते लात-घूंसे का रूप ले लिया। दो गुट के छात्र एक दूसरे पर मुक्के और लात बरसाने शुरू कर दिए।
Noida: शहर की विख्यात निजी यूनिवर्सिटी के सामने एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। यहां पर छात्रों के दो गुट में आपसी झड़प देखने को मिली। एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने ही छात्रों के दो गुट ने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। छात्रों की मारपीट और गुंडागर्दी से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है छात्रों के दो गुट के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसकी असर यूनिवर्सिटी के सामने सड़क पर देखने को मिला। ये झगड़ा इतना भीषण था कि आस-पास खड़े लोग मूक दर्शक बनकर झगड़े को देखते रहे लेकिन किसी ने भी झगड़ा कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश नहीं की.
सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल
प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि मतभेद के कारण हुई बहस बढ़कर गाली गलौच तक पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों गुट हाथापाई पर उतारू हो गये। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकतें हैं कि कैसे छात्रों के दो गुट लड़ते हुए सड़क के किनारे लगे स्टॉल्स पर रखे सामान उठाकर एख दूसरे को चोट पहुंचाने लगे.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही सेक्टर-126 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए इलाके में शांति बहाल करने में लग गई। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर मारपीट का कारण क्या है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025