Noida: हाईटेक सिटी नोएडा में जिस तेजी से विकास हो रहा है। यहां कि जमीनों के भाव भी आसमान छू रहें हैं। ऐसे में आए दिन जमीनी विवाद सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सोरखा गांव में सामने आया है। सोरखा गांव में आश्रम के नाम पर जमीन के कब्जा करने का आरोप लगा है।
1 हजार की जगह 22 सौ गज जमीन पर किया कब्जा
सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में गाजियाबाद के रहने वाले सुखप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि 2022 में ब्रह्म कुमारी आश्रम संस्था वाले उनके पास आए और करीब 1,000 गज जमीन में आश्रम खोलने के लिए उनसे बात की, जिसके बाद जमीन के मालिक और आश्रम के कुछ पदाधिकारी के बीच पैसे का लेनदेन हुआ। 1,000 गज जमीन आश्रम के नाम रजिस्ट्री कर दी। सुखप्रीत सिंह का आरोप है की बात करीब 1,000 गज जमीन की हुई थी लेकिन आश्रम के पदाधिकारी द्वारा धीरे-धीरे करीब 2,200 जमीन पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर आश्रम के पदाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी गुहार लगाई गई राहत नहीं मिली। सुखप्रीत सिंह का कहना है कि आश्रम के लोगों द्वारा आए दिन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जाता है।
जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
बता दें कि जमीन मालिक और आश्रम के अधिकारियों के बीच ज़मीन पर कब्जे को लेकर झड़प के मामले पहले भी आ चुके हैं, जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जमीन के मालिक सुखप्रीत सिंह ने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन सभी दस्तावेजों की जांच करने और आश्रम द्वारा की जा रही मनमानी पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025