Noida: नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद भी जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची युवक को अस्पताल पहुंचाया और युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
होली मनाने आई थी युवती
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के छिजरसी गांव बॉयफ्रेंड के रूम पर होली सेलिब्रेट करने युवती पहुंची थी। इसदौरान दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद लड़के ने खौफनाक कदम उठाया। युवक ने पहले महिला दोस्त निशा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर ब्लेड से वार किया,जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी धनजय को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, मृतका निशा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सेक्टर 63 थाना घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025