नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के टावर नंबर 28 के एक फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आई। जहां पर धधकती आग से पूरा आसमान काला पड़ गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
फ्लैट में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों ने फ्लैट के साथ-साथ आसमान के फ्लैटो को भी काला कर दिया। तो वहीं धुए ने आसमान का रंग बदल। इस मंजर को देख लोगों में काफी अफरा-तफरी नजर आई।
दमकल विभाग और पुलिस पहुंची घटनास्थल पर
आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक तरफ जहां दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। तो दूसरी तरफ पुलिस ने लोगों को शांत कराया। साथ ही आस पास के फ्लैटो को पूरी तरह से खाली कराया गया। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, गनीमत इस बात में रही कि किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग की चपेट में और भी फ्लैट आ सकते हैं, इसलिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
AC में ब्लास्ट होने की खबर
लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी के टावर नंबर 28 के फ्लैट में आग लगने का कारण एसी में ब्लास्ट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पड़ताल कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025