Noida: थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों के बीच रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे और फावड़ा चले। जिसमें कई लोग लहूलुहान हुए। इस खूनी संघर्ष में कई लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
लाठी-डंडे और फावड़े से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, सर्फाबाद गांव में रहने वाले विवेक यादव का अपने चचेरे भाई राजीव यादव और संजीव यादव का सोरखा गांव पैतृक जमीन का आपसी बंटवारा करते समय विवाद हो गया था। देखते ही देखते नौबत मारपीट की आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे के साथ फावड़े चलाए गए, जिसमे कई लोग बुरी जख्मी हो गए। लहूलुहान सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर और और चोटों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ दर्ज कराया केस
वहीं पुलिस दोनो पक्षों को थाने लेकर पहुंची, जहा दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनो पक्षों के तहरीर और और चोटों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया की दो चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था, कुछ लोगों को चोट लगी है, जिनका इलाज जारी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है. मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, आवश्यक करवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025