Noida: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में बसपा सांसद दानिश अली को उग्रवादी और आतंकवादी कहने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में नोएडा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग की
नोएडा मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुस्लिम राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के महानगर नोएडा के अध्यक्ष कुँवर बिलाल बर्नी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को नगर मजिस्ट्रेट नोएडा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
भाजपा सांसद ने संसद की गरिमा को किया तार-तार
राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन में लिखा गया है कि ' भाजपा सांसद के द्वारा जो गालियां साँसद कुँवर दानिश अली को दी गई। इस प्रकार की सड़क छाप दुर्व्यवहार और 75 सालों से जिन शब्दों को संसद में कहने से परहेज़ किया जा रहा था, वह झिझक भी अब समाप्त कर ही दी गई। देश की जनता को इस प्रकार के गाली गलौज देने से ठेस पहुँची है।
आजीवन चुनाव लड़ने पर लगाई जाए पाबंदी
इस ज्ञापन के माध्यम से अपील करते है कि भाजपा साँसद रमेश विधुड़ी को संसद से बर्खास्त करते हुए उनको आजीवन विधायक व साँसद के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाए।ज्ञापन में मांग की गई है कि साँसद कुँवर दानिश अली को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए।
इन लोगों ने मिलकर दिया ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वाले इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कुँवर बिलाल बर्नी, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, सपा उपाध्यक्ष शकील सैफी, मोहम्मद तस्लीम, तनवीर हुसैन, नुरू -उल- हसन अंसारी, कुँवर हारून हयात, अब्दुल गफ़्फ़ार, मुन्ना आलम, क़रार हुसैन,साहिल चौधरी,मोहम्मद सद्दाम,अब्दुल हमीद,शमीम अहमद, मोहम्मद शफ़ीक़, मुनाजिर, इमरान अंसारी,मोहम्मद जकी सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Noida: भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद में बसपा सांसद दानिश को लेकर दिए गए बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नोएडा के भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर जीनत अंसारी ने अपने ही पार्टी के सांसद रमेश भदोही पर हमला बोला है। जीनत अंसारी ने भाजपा सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम चिट्ठी लिखी है।
सांसद आपसी भाईचारे को खत्म करने पर तुले
बता दें कि डॉक्टर जीनात अंसारी काफी समय से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। डॉक्टर जीनत अंसारी भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मोर्चा की नोएडा महानगर अध्यक्ष भी रही हैं. वर्तमान में भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। जीनत अंसारी ने कहा कि आपसी भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। रमेश बिधूड़ी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत बाहर कर देना चाहिए जो भाजपा की विचारधारा को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री की विचारधारा को प्रभावित कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री सभी को एकजुट करने में लगे हुए हैं। वहीं भाजपा का एक ही सांसद आपसी भाईचारे को खत्म करने में लगा है।
पीएम मोदी से रमेश बिधूड़ी को पार्टी से निकालने का अनुरोध
बीते दिनों संसद भवन में बसपा के सांसद दानिश अली के खिलाफ रमेश बिधूड़ी ने टिप्पणी की थी। इसके बाद अब भाजपा की सीनियर नेता डॉक्टर जीना अंसारी ने अपनी ही पार्टी के सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया है कि ऐसे लोगों को पार्टी से तुरंत बाहर किया जाए।
लोकसभा चुनाव 2024 के अब 2 चरणों का चुनाव बाकी है। पांच चरण के चुनाव हो संपन्न हो चुके हैं। जीत को लेकर सभी पार्टियां दावे पेश कर रही हैं। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने शुरु से ही नारा दिया हुआ था कि इस बार 400 पार, लेकिन चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है कि इस बार बीजेपी की सीटें 370 तो नहीं आएंगी।
बीजेपी के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस दिन से पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है। यह सब कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाज़ी है। बीजेपी के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है, लेकिन यह भी निश्चित है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही है। मुझे लगता है कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में मिली संख्या के बराबर ही सीटें हासिल करने में सफल रहेगी, जो कि 303 सीटें या शायद उससे थोड़ी बेहतर है।
उन्होंने बताया है कि बीजेपी कैसे 300 का आंकड़ा पार करेगी। बंगाल, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी की 15 से 20 सीटें बढ़ रही हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि हमें बुनियादी बातों पर गौर करना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो भी संभावना है कि कोई विकल्प न होने की वजह से लोग उन्हें वोट देने का फैसला कर सकते हैं। अभी तक तो हमने नहीं सुना कि मोदीजी के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश है। निराशा हो सकती है, आकांक्षाएं अधूरी रह सकती हैं, लेकिन हमने व्यापक गुस्से के बारे में नहीं सुना है।
विपक्ष ने खोया मौका
लोकसभा चुनाव का लगातार बातचीत जारी है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई पहली बार ऐसा नहीं जब विपक्ष ने मौका खोया है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि भारत जैसे देश में अगर आप विपक्ष में हैं तो यह मौका आपके पास हर एक-दो साल में आता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025