Greater Noida West: थाना बिसरख पुलिस और गैंगस्टर एक्ट के वांछित बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई। वहीं, पुलिस की गोली लगने बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
खैरपुर गोल चक्कर पास हुई मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस द्वारा खैरपुर गोल चक्कर से एसीई सिटी के तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान मेरठ निवासी ललित (25) रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज
घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक चोरी की स्कूटी बरामद की गयी है। स्कूटी को दिल्ली से चोरी किया था। गिरफ्तार बदमाश थाना बादलपुर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। मुठभेड़ में घायल बमदाश के खिलाफ विविभन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025