Noda: नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गैंग पर्दाफाश किया है। गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोर नोएडा एनसीआर में वाहन चोरी करके सस्ते दामों में दूसरों को बेच देते थे।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 24 थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 54 के पार्क के पास अनुज और कुनाल व रिशाब को गिरफ्तार किया है। तीनों वाहन चोरी करने के फिराक में थे। पुलिस को इनके पास से अवैध 2 चाकू, चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। गिरफ्तार चोरों ने सेक्टर 54 के पार्क के पास से बाइक चुराई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान इलाका और मार्केट में रेकी करते थे। इसके बाद मौका पाते ही बाइक चुरा लेते थे।
Noida: थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरों के कब्जे से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, थाना बीटा-2 पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चोर शिवम पुत्र और मदन को परी चौक के पास कासना रोड से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कब्जे से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। चोरी हुई बाइक के संबंध में क्राइम ब्रांच दिल्ली में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों शातिर किस्म के चोर हैं। ग्राम बिलासपुर थाना दनकौर निवासी शिवम और ग्राम सिरसा थाना कसाना निवासी मदन घूम फिरकर एकान्त में खड़ी मोटर साईकिलों को चोरी करते हैं। पकड़े जाने के डर से चोरी की गयी मोटर साईकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025