Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में रफ्तार से रोमांचित कर देने वाली मोटो जीपी बाइक रेस का आगाज हो गया। प्रसिद्ध भारतीय योगी, रहस्यवादी और दूरदर्शी सद्गुरु ने शुक्रवार को इंडियन ऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया से पहले ट्रैक पर बाइक से रोमांचक उद्घाटन यात्रा की। इस मौके पर सद्गुरु महाराज ने कहा कि मोटरसाइकिलों के प्रति जुनून आज भी उतना ही है, जितना उनके कॉलेज के वर्षों के दौरान था. उन्होंने याद किया कि रेस ट्रैक पर चक्कर लगाते समय उनकी मोटरसाइकिल अक्सर एक वाहन से कहीं अधिक काम करती थी।

भारत मोटरसाइकिलों का देश
उन्होंने कहा कि 'भारत मोटरसाइकिलों का देश है। लोग किसी भी चीज़ से अधिक दोपहिया वाहन का उपयोग करते हैं। युवाओं के लिए अपनी ऊर्जा का विस्तार करना आवश्यक है और उन्हें ऐसे खेल की आवश्यकता है, जो चुनौतीपूर्ण है। रेस सड़क पर सवारी करने से कहीं अधिक खतरनाक है. क्योंकि ट्रैक पर सब बहुत सारे नियमों के साथ नियंत्रण तरीके से हो रहा है और कोई भी नियम नहीं तोड़ सकता है। कुल मिलाकर, यह सभी के लिए अच्छा है।

लंदन से दक्षिणी भारत अकेले बाइक से की यात्रा
बता दें कि मोटरसाइकिलों के साथ सद्गुरु का जुड़ाव पिछले साल एक ऊंचे उद्देश्य पर पहुंच गया। जब उन्होंने मृदा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व करते हुए लंदन से दक्षिणी भारत तक 100 दिन में 30,000 किमी की कठिन अकेले मोटरसाइकिल यात्रा की. जिसमें यूरोप, मध्य एशिया, मध्य पूर्व और भारत के 27 देशों को शामिल किया। इस यात्रा का उद्देश्य मिट्टी के अनुकूल नीतियों को लागू करने के लिए राष्ट्रों के बीच जन जागरूकता पैदा करना और समर्थन जुटाना था।

पूरे भारत में बाइक से कई बार यात्रा की
सद्गुरु ने आगे कहा, “मुझे अपने 18वें जन्मदिन के ठीक बाद लाइसेंस मिला, इसलिए, मेरे लिए मोटरसाइकिल सिर्फ एक परिवहन नहीं है। यहां तक कि एक खेल भी नहीं है, यह देश भर में जाने की एक तरह की आजादी है। मैंने पूरे भारत में कई बार यात्रा की है और मेरी बाइक इन सुपरबाइकों की तरह नहीं थी। मेरी 250 सीसी, सिंगल-सिलेंडर बाइक थी। लेकिन मैंने किसी भी गंतव्य तक सवारी नहीं की। क्योंकि मैंने सिर्फ देश के दृश्यों और सुंदरता का आनंद लिया।
रेस में 41 टीमें ले रहीं हिस्सा
बता दें कि डोर्ना स्पोर्ट्स के सहयोग से फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इंडियन ऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित बाइक रेस में 41 टीमें और 82 राइडर्स मोटोजीपी, मोटो2 और मोटो3 श्रेणियों में भाग लेंगे। जिसमें फ्रांसेस्को बैगनिया, मार्क मार्केज़, मार्को बेज़ेची, ब्रैड बाइंडर, जैक मिलर और जॉर्ज मार्टिन जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल होंगे।
विधायक ने सद्गुरु का जेवर विधायक ने किया स्वागत
वहीं, ईशा फाउंडेशन के संस्थापक तथा प्रमुख सदगुरु महाराज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने "बदलता जेवर" का प्रतीक चिन्ह भेंट कर, उनका स्वागत किया। इस मौके पर सदगुरु महाराज जी ने मोटरसाइकल रेसिंग की तथा खिलाड़ियों का भी हौसलाफजई की। सद्गुरु महाराज ने जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की प्रगति के बारे में भी जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से चर्चा की।
Greater Noida: भारत में सबसे बड़ा बाइक रेस शुरू होते ही विवादों में आ गया। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर शुक्रवार से रफ्तार के रोमांच अंतरराष्ट्रीय मोटोजीपी का आगाज हुआ। पहले अभ्यास सत्र के सीधे प्रसारण में भारत का अधूरा नक्शा प्रसारित करने पर विवाद हो गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का हिस्सा नक्शे में कटा हुआ दिखाया गया था।
आयोजक कंपनी ने मांगी माफी
मीडिया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो कुछ ही घंटों में मोटोजीपी के आयोजकों ने माफी मांग ली। एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा, गलत नक्शे के लिए हम भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हैं। मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कोई भी बयान देने का हमारा इरादा नहीं है। हम आपके साथ इसका लुत्फ उठाने के लिए उत्साहित हैं और आपके साथ हैं।
बुद्ध सर्किट पर हो रहा मोटो जीपी रेस
बता दें कि भारत में पहली बार दोपहिया वाहनों की विश्व चैंपियनशिप मोटो जीपी का आयोजन किया जा रहा है। 22 सितंबर से 24 सितंबर के बीच बुद्ध सर्किट पर मोटोजीपी का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मोटो जीपी के उद्धाटन सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने किया। पहले दिन मोटो जीपी का अभ्यास सत्र हुआ।
198 देशों में किया जा रहा सीधा प्रसारण
उल्लेखनीय है कि अभ्यास सत्र का सीधा प्रसारण दुनिया भर के करीब 198 देशों में किया गया। प्रसारण के दौरान ही भारतीय नक्शे को प्रदर्शित किया गया। प्रसारण के दौरान भारत के नक्शे में जम्मू व कश्मीर और लद्दाख को नहीं दिखाया गया। तुरंत ही देशभर से लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी।
आयोजकों के खिलाफ लोगों ने जताया गुस्सा
मोटो जीपी के सीधे प्रसारण के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ पर देशभर के लोगों में भारी गुस्सा दिखाई दिया। इस दौरान फेसबुक, एक्स, इंस्टा, कू समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर मोटो जीपी को प्रायोजक करने वाली कंपनी के खिलाफ मैसेजस की बाढ़ आ गई। युवाओं ने आयोजक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025