नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने वाले गैंग के एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने मनोज पुत्र जगदीश नि0 ग्राम इसमाईलपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी वर्तमान पता आरजेड आर-94 निहाल विहार थाना निहाल विहार बाहरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की उम्र 39 साल बताई जा रही है। अभियुक्त को पुलिस ने मैट्रो स्टेशन सेक्टर 16 नोएडा से गिरफ्तार किया है।
पीड़ित से 43 लाख की हुई थी ठगी
पीड़ित से अभियुक्तों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख 50 हजार रुपयों की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जिसको लेकर पीड़ित ने 16 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और अभियुक्त मनोज को गिरफ्तार किया है।
फर्जी फर्म बनाकर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मनोज कुमार ने अपने सहयोगी रिषभ मिश्र और कपिल के साथ मिलकर फर्जी पते पर एक फर्म बनावाई। आरके इन्टरप्राइजेज के नाम से फर्जी फर्म मनोज के आधार कार्ड द्वारा बनाई गई थी। इस फर्जी पते पर बनवाई गई फर्म के बैंक खाते में पीड़ित के 10 लाख रुपयों की ठगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि मनोज का सहयोगी रिषभ मिश्र एक्सिस बैंक कर्मचारी है। जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अभियुक्त कपिल कुमार की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025