……. तो क्या मुख्तार की भतीजी लड़ेंगी इस बार सपा से लोकसभा चुनाव, आ गई हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर !

लोकसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हैं। तो वहीं गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। दरअसल ऐसा लगता है कि अफजाल अंसारी अपनी सियासी विरासत अपनी बेटी को सौंपने के मूड में हैं। इसका कारण है कि गाजीपुर से सांसद और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अब तक राहत नहीं मिली है। वहीं गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को मिली 4 साल की सजा के खिलाफ दायर की गई याचिका पर आज सुनवाई की गई। जिसके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की तारीख को बढ़ाकर 13 मई कर दिया गया है। अदालत अब 13 मई को सुबह 10 बजे मामले की सुनवाई करेगा। अफजाल अंसारी के गैंगस्टर एक्ट मामले में जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में सुनवाई की गई। आपको बता दें कि गाजीपुर में अंतिम चरण में एक जून को वोटिंग है। 7 से 14 मई तक नामांकन होंगे।

13 मई को होगी गैंगस्टर मामले में अगली सुनवाई
अफजाल अंसारी के गैंगस्टर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13 मई को गवर्नमेंट अपील पीड़ित की रिवीजन के साथ सुनवाई का आदेश दिया गया है। अंसारी को गाजीपुर की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल यानी 29 अप्रैल 2023 को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाई थी। जिसके तुरंत बाद अफजाल को जेल भेज दिया गया था। जेल जाने की वजह से उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी। हालांकि बाद में हाई कोर्ट ने इस मामले को लेकर अंसारी को जमानत दे दी थी और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट के सजा पर रोक लगाए जाने के बाद अफजाल की संसद सदस्यता बहाल हो गई है। समाजवादी पार्टी ने उन्हें गाजीपुर से लोकसभा का उम्मीदवार भी बनाया है। मगर अफजाल अंसारी को अगर इस मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो फिर वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक हाई कोर्ट को इस मामले को 30 जून तक निपटाना है। लोकसभा चुनाव को और अपनी सजा को देखते हुए अफजाल ने हाल ही में अपनी बेटी नुसरत अंसारी का पार्टी कार्यालय में सपा और कांग्रेस नेताओं से परिचय कराया।

यूनिवर्सिटी में टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट हैं नुसरत
नुसरत ने देश के सबसे बढ़िया कॉलेजों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज सोलापुर महाराष्ट्र से नुसरत ने एमए किया है। अफजाल ने बताया कि इनका विषय रूरल डेवलपमेंट है। अपने यूनिवर्सिटी में टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। इन दिनों सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। यहां से निकल रही खबरों ने विचलित किया तो मेरी मदद के लिए आ गई।

अफजाल ने कर ली नुसरत को सियासी विरासत सौंपने की तैयारी
अंसारी परिवार में अफजाल अंसारी तीन भाई हैं। सिगबतुल्ला, अफजाल और मुख्तार अंसारी। तीनों विधायक रहे हैं। सिगबतुल्ला और मुख्तार अंसारी के दो-दो बेटे हैं। अफजाल को तीनों बेटियां हैं। सिगबतुल्ला और मुख्तार अंसारी के एक-एक बेटे विधायक हैं। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी मऊ सदर से विधायक है। सिगबतुल्ला अंसारी का बेटा सोएब अंसारी गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से विधायक है। यानी दोनों की राजनीतिक विरासत बेटों को सौंपी जा चुकी है। अफजाल को कोई बेटा नहीं है। तीनों बेटियां हैं। अब अफजाल ने बेटी को विरासत सौंपने की तैयारी की है। पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहे अफजाल अंसारी की तीन बेटियों में नुसरत सबसे बड़ी हैं। छोटी और जुड़वा बेटियों नूरिया और मारिया की शादी हो चुकी है।

By Super Admin | May 03, 2024 | 0 Comments

चुनावी रिजल्ट से पहले आई मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी, GDP ने कर लिया इतना ग्रोथ

कल यानी 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं इस बीच मोदी सरकार के लिए एक खुशखबरी आई है। अंतिम चरण के चुनाव से महज एक दिन पहले जीडीपी के आंकड़े जारी हुए हैं। जो कि काफी शानदार हैं। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है और केंद्र ने अब वित्त वर्ष 24 की समग्र विकास दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। जबकि पिछले साल समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी दर्ज की गई थी।

विदेशी मुद्रा भंडार 648 बिलियन डॉलर रहा
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान 6.9 फीसदी से ज्‍यादा हुई है। वहीं 24 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 648 बिलियन डॉलर रहा। इसमें बीते हफ्ते के मुकाबले मामूली 2 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। बता दें, चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रहने के साथ ही FY24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रह सकती है। जो कि भारतीय इकोनॉमी की मजबूती को दर्शाता है। चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ दर सभी अनुमान से बेहतर रहे हैं।

चाहे कोई भी पार्टी सरकार बनाए, GDP मजबूत रहेगी
सरकार के सांख्यिकी कार्यालय ने बताया कि इनडायरेक्‍ट टैक्‍स और सब्सिडी को छोड़कर ग्रॉस वैल्‍यू एडेड में इसी अवधि के दौरान 6.3% की बढ़ोत्तरी हुई। ये आंकड़े चुनावों से पहले मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को रेखांकित करते हैं। निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की इकोनॉमिस्‍ट टेरेसा जॉन ने कहा कि जून में चाहे कोई भी पार्टी सरकार बनाए, भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट मजबूत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल से इतर नीति की व्यापक दिशा में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो सकता है। भारत में छह सप्ताह तक चलने वाले चुनाव 1 जून को समाप्त हो रहे हैं, जिसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।  

By Super Admin | May 31, 2024 | 0 Comments

शादी में छुवारें बाटने को लेकर हुई मारपीट, सिर पर लगी चोट, हुए लहूलुहान

यूपी के अमरोहा में शानदार होटल में शादी समारोह के दौरान छुवारें को लेकर मामा-भांजे को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।

छुवारें बाटने को लेकर हुई भंयकर लड़ाई

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के शानदार होटल में बीती रात एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। एजाज पुत्र अंजर अहमद निवासी मोहल्ला चौक थाना अमरोहा नगर का आरोप है कि निकाह के दौरान छुवारें से भरी थैली को सुहबान, समद, व आशु ने विवाह स्थल से उठा लिया। जब मैंने ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी और मेरे साथ मारपीट कर दी।

सिर पर लगी चोट, हुए लहूलुहान

इसी दौरान जब उसे बचाने पीड़ित के मामा मोहम्मद अहमद पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंग ने दोनों मामा भांजे को बेरहमी से पीटा इसके बाद मौके से फरार हो गए। मामा और भांजे दोनों के सिर पर गहरी चोट आई है, वहीं जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। खून से पीड़ित मामा का शर्ट भी लाल हो गई है। एजाज ने पुलिस को ताहिर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Super Admin | May 19, 2024 | 0 Comments

22 बिल्डरों ने जमा किए 245 करोड़, अब जल्द होगी रजिस्ट्री, बकाया रकम के लिए 12 बिल्डरों को नोटिस!

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 1700 लोगों को अपने फ्लैट्स का मालिकाना हक मिल पाएगा। अमिताभ कांत समिति की सिफारियों को स्वीकार करते हुए 22 बिल्डरों ने 245 करोड़ रुपये नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में जमा कर दिए। जिसके बाद प्राधिकरण की ओर से इन फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। शहर में अब तक 650 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है।


22 बिल्डरों ने 25% रकम जमा की, हो सकेगी 1700 रजिस्ट्री
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि 22 बिल्डरों ने कुल बकाया रकम का 25 प्रतिशत जमा कर दिया है। इस राशि के आधार पर 1700 रजिस्ट्री हो सकती है। वहीं, आठ बिल्डरों ने कुल बकाये के 25 प्रतिशत राशि का कुछ हिस्सा जमा किया है। लिहाजा इनकी रजिस्ट्री की गणना अब तक नहीं की गई है। जब इनकी ओर से 25 प्रतिशत राशि जमा करा दी जाएगी, तब रजिस्ट्री की संभावना वाले यूनिट की गणना की जाएगी। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्री विभाग के अनुसार अब तक करीब 650 रजिस्ट्री हो चुकी है।

अब 12 बिल्डरों पर 1696 करोड़ रुपये बकाया
नोएडा प्राधिकरण के बकायेदार बिल्डरों में से 12 बिल्डर न तो धनराशि जमा कराने की सहमति दे रहे हैं और न ही रकम जमा करा रहे हैं। इन पर करीब 1696 करोड़ रुपये बकाया हैं। उनके साथ प्राधिकरण के अधिकारी अनेक बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन उनका सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इन बिल्डरों को सात मई को प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है। नोटिस में बकाया जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त करने और संपत्ति अटैच करने को कहा गया है।

बिल्डरों को नहीं दिया जा सकता समय!

नोएडा के 15 बड़े बिल्डरों ने धनराशि जमा कराने के लिए जुलाई तक का समय मांगा है। अगर ये 15 बिल्डर रकम जमा करा देते हैं तो बड़ी संख्या में रजिस्ट्री का काम शुरू होने की उम्मीद है। इनकी ओर से पिछली बैठक में दो माह का समय मांगा गया था। हालांकि, प्राधिकरण की ओर से उनको अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि 12 मई को अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू किए हुए तीन माह हो गए। यह दिए गए समय से एक माह अतिरिक्त है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी के बिना बिल्डरों को समय नहीं दिया जा सकता है।

अब इन 12 बिल्डरों को नोटिस जारी
सेक्टर-50 का टीजीबी इंफ्रास्ट्रक्चर
सेक्टर-137 का एमपीजी रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-121 का रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-77 का सिविटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-61 का मनीषा कीबी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-118 का आईवीआर प्राइम
सेक्टर-78 का एसोटेक
सेक्टर-44 का एसोटेक कांट्रेक्टर्स लिमिटेड
सेक्टर-120 का आरजी रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-75 का गार्डेनिया इंडिया लिमिटेड
सेक्टर-75 का फ्यूटेक शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड
सेक्टर-77 का एवीपी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड

By Super Admin | May 22, 2024 | 0 Comments

लीज रेंट पर आ गई बड़ी खबर, 15 सितंबर तक उठा लें इसका फायदा,पढ़ें पूरी खबर

अगर आप ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आवंटी हैं और आप अपनी संपत्ति के लीज रेंट का भुगतान एकमुश्त करना चाहते हैं. तो आप 15 सितंबर 2024 तक भुगतान कर दीजिए। इस अवधि के बाद लीज रेंट 11 गुना से बढ़कर 15 गुना हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस आशय का कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

15 सितंबर कर कर दें लीज रेंट का भुगतान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में लीज रेंट का भुगतान एकमुश्त करने पर 11 गुना से बढ़ाकर 15 गुना करने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसका कार्यालय आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। जिसमें आवंटियों को 11 गुना के हिसाब से एकमुश्त लीज रेंट का भुगतान करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद एकमुश्त लीज रेंट का भुगतान कुल प्रीमियम का 15 गुना हो जाएगा। यानी आवंटियों को 15 सितंबर के बाद निर्धारित लीज रेंट का एकमुश्त भुगतान करने पर 11 गुना के बजाय 15 गुना देना होगा। विकास कार्यों पर प्राधिकरण के बढ़ते खर्च को देखते हुए एकमुश्त लीज रेंट को 11 गुना से बढ़ाकर 15 गुना की गई है।

आवंटी उठा सकते हैं अवसर का लाभ- सीईओ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि आवंटियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लीज रेंट का एकमुश्त भुगतान करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। आवंटी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि लीज रेंट से प्राप्त धनराशि को किसानों से जमीन क्रय करने, उसको विकसित करने, इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने, शहर के रखरखाव आदि कार्यों पर की खर्च की जाएगी।

लीज रेंट से मिली राशि ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों पर होगी खर्च
ग्रेटर नोएडा में लीज रेंट आवासीय संपत्ति और ग्रुप हाउसिंग पर कुल प्रीमियम का एक प्रतिशत वार्षिक और एकमुश्त भुगतान करने पर 11 प्रतिशत है। अन्य संपत्तियों (औद्योगिक, वाणिज्यिक, आईटी और संस्थागत) पर 2.5 प्रतिशत वार्षिक और एकमुश्त भुगतान करने पर लीज रेंट 27.5 फीसदी है। आवंटियों के पास लीज रेंट का एकमुश्त भुगतान करने के साथ ही सालाना भुगतान का भी विकल्प है। जिन आवंटियों ने लीज रेंट एकमुश्त जमा कर दिया है, उन पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा और जिन्होंने अब तक एकमुश्त लीज रेंट का भुगतान करना चाहते हैं वे 15 सितंबर 2024 तक जमा कर सकते हैं। यह बढ़ोत्तरी 15 जून 2024 को संपन्न बोर्ड बैठक में निर्णय के बाद आवंटित संपत्तियों पर लागू होगी। वार्षिक लीज रेंट करने के लिए किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया। बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को एकमुश्त और वार्षिक लीज रेंट से 400 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि प्राप्त होती है। यह धनराशि ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों पर खर्च की जाती है।

By Super Admin | August 09, 2024 | 0 Comments

आवारा कुत्तों की दहशत से कांपे सोसाइटी के बच्चे, दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा आतंक, अब इस सोसाइटी से सामने आई बड़ी खबर !

Greater Noida West: मुसबित का शहर बने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सोसायटी निवासियों की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही हैं। इन दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लगभग सभी सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल जाएगा। आए दिन कुत्ते किसी ना किसी को अपना शिकार बनाते हुए। इसे लेकर आए दिन सोसायटी में झड़प भी देखने को मिल जाती है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी का है। जहां कुत्तों ने एक किशोर को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। कुत्तों के झुंड से किशोर कैसे बचा, ये पूरी घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

आवारा कुत्तों के झुंड ने किशोर पर किया हमला
घटना बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी के टॉवर L की है। कुत्तों के एक झुंड ने उस वक्त बच्चे पर हमला बोल दिया, जब वो अपने टॉवर एल से बाहर खेलने गया था। इसी बीच सोसायटी में मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने किशोर पर हमला बोल दिया। किशोर पूरी तरह से आवारा कुत्तों के झुंड से घिर गया था।

ऐसे बचाई अपनी जान

किशोर के हमले बाद किशोर ने सूझ-बूझ दिखाया, किशोर ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान भागते हुए सोसायटी के हॉल में लगे कॉच का दरवाजा खोलते समय टूट गया। वहीं इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था मगर गनीमत रही कि किशोर कुत्तों के हमले से बाल-बाल बच गया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आवारा कुत्तों के आए दिन हो रहे हमलों से सोसाइटी के बच्चे और लोगों में डर का माहौल बन गया है। मामले में पीड़ित किशोर के पिता अरविंद जयसवाल ने मेंटिनेंस से आवारा कुत्तों को रोकने के लिए की शिकायत की है। बता दें कि पिछले महीने भी आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे काटकर जख्मी कर दिया था।

By Super Admin | September 02, 2024 | 0 Comments

Vande Bharat Expansion: 4 New Routes Announced from This City

Vande Bharat Express: Indian Railways has announced to start four new Vande Bharat Express trains from Pune. According to the Railways, this will greatly improve connectivity with other cities of India.

By Super Admin | July 25, 2025 | 0 Comments