Noida: भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मंगलवार को दादरी तहसील में एक बैठक हुई। इस दौरान यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने संगठन का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, क्योंकि लोग हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता जी की ईमानदारी कार्यशैली से खुश है और अंबावता संगठन से जुड़ने का काम कर रहे हैं।
यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अंबावता की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए हैं। जैसे की पहले संगठन का विस्तार किया गया है। साथ ही देवेंद्र नागर को बिसरख ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा ललित भाटी, आशु गुर्जर और सूचित नागर को सदस्य बनाया गया है। वहीं, पूनम गुर्जर को नोएडा महानगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और कपिल खारी को जिला जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यूनियन के दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपवास ने आगे कहा कि संगठन हमेशा मजदूरों, गरीब और किसानों की आवाज को उठाता रहता है। ये आवाज कभी किसी के दबाव में नहीं दबेगी। संगठन किसानों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेगा। कहा कि संगठन को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए आज इसका विस्तार भी कर दिया है। हमारा काम लोगों को प्रसंद आ रहा है, जिसक कारण काफी संख्या में लोग अंबावता संगठन से जुड़ने का काम कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025