Noida: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय तिलपता पर शनिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक और मण्डल सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष राज नागर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई गई।

भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताना है
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने उद्घाटन सत्र में युवा कार्यकर्ताओं को 2024 चुनाव के लिये अपनी कमर कस लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाई। गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का अनुशासन एवं व्यवहार पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाता है। इस बार सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर गौतमबुद्धनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताएंगे।
कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों का वोट बनवाएं
प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री प्रवीन भड़ाना ने दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मण्डल के सशक्त होने का अर्थ है कि मण्डल कार्यकारिणी सर्वव्यापी एवं सरवस्पर्शी हो । उन्होंने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जाकर इकाईयों को सशक्त करने का आग्रह किया। प्रवीन भड़ाना ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से उनका वोट बनवाकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
फ्यूचर लीडरशिप खड़ा करें
समापन सत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष राज नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया। साथ ही में “फ्यूचर लीडरशिप” को खड़ा करने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चेतन वशिष्ठ द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, रॉबिन त्यागी, अजमेन्द्र नागर, संदीप भाटी, मोनू गर्ग, जिला मंत्री संदीप गोयल, दुष्यंत चौधरी, संजीव शर्मा, अमित मुखिया, अखिलेश नागर, जॉनी चौहान, जीवन भाटी, बालेश्वर नागर, शक्ति सिंह, अनुज पंडित, विकास शर्मा, सुमित बैसोया, सुनील पंडित, उमेश भाटी, विकास चौधरी, अनुज रोशा, हरिओम भाटी, विकास भाटी डाबरा, पुनीत दिक्षित, अनुभव दुबे, सुभाष नागर, विनोद कसाना, अजय प्रधान, देव नागर, अरुण शर्मा, नितिन नागर आदि मौजूद रहे।
Noida: भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को शाहपुर खुर्द मुठियानो गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जिसमें विधायक तेजपाल नागर एवं जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
देश पीएम मोदी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है देश
विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि हम सब देश वासियों को मिलकर देश को विकसित बनाना है। इसके लिये अपने देश के ही स्वदेशी माल की खीरदारी करें और ख़ुद स्वावलंबी बनें। प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि देश पीएम मोदी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। देश में विकास कार्यों के साथ आज आर्थिक सामाजिक औद्योगिकरण के साथ जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, नोडल अधिकारी अनिल सिंह, ग्राम प्रधान रिंकी सिंह, अभियान के संयोजक रविजिन्दल, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, कपिल गुर्जर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजनगर जी वीरेंद्र भाटी, राकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, योगेश प्रधान, नितेश सिसोदिया, पूनम सिंह, साधना शिशोदिया, कर्मवीर आर्य, करतार जाटव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुरादाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां मुरादाबाद के लोकसभा प्रत्याशी सर्वेश सिंह उर्फ राकेश सिंह का निधन हो गया. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में कल वोटिंग के बाद सर्वेश सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे और मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था लेकिन वह चुनाव में कहीं नजर नहीं आए और पार्टी ने उनका चुनाव लड़ाया था। मौत से एक दिन पहले ही संसदीय सीट के लिए मुरादाबाद में मतदान हुआ था। वहीं सर्वेश सिंह की मौत से दूसरे चरण के मतदान से पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
चार बार के विधायक और एक बार सांसद रहे सर्वेश सिंह
सर्वेश सिंह को राकेश सिंह के नाम से भी जाना जाता है. वह उत्तर प्रदेश के अनुभवी राजनीतिज्ञ माने जाते थे. वह ठाकुर (राजपूत ) जाति से ताल्लुक रखते थे. वह 1991 से 2007 और 2012 से 2014 तक ठाकुरद्वारा से पांच बार विधायक चुने गये थे. उनके बेटे सुशांत सिंह वर्तमान में बरहापुर से भाजपा विधायक हैं. उनका जन्म 23 दिसंबर 1952 को ठाकुरद्वारा से चार बार विधायक और अमरोहा से एक बार सांसद रहे राजा रामपाल सिंह के घर हुआ था. उन्होंने 26 मई, 1983 को कूकरा एस्टेट की कुँवरानी साधना सिंह से शादी की थी. उनकी एक बेटी और एक बेटा सुशांत सिंह है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी या फिर कांग्रेस उसे कुछ सीटें देगी इन कयासों के बीच अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि सपा संभवतः यहां से अपने प्रत्याशी न उतारे। अखिलेश ने X पोस्ट पर लिखा कि ‘हरियाणा चुनाव में ‘INDI ALLIANCE’ की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है। हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं व आगे भी दोहरायेंगे कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’।
भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति
अखिलेश ने लिखा है कि हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी ‘भाजपा की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति’ को हराने में ‘इंडिया एलायंस’ की जो भी पार्टी सक्षम होगी। हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे। बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है, बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है। साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है। पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे धकेल दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025