New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्वास्थ्य कारणों की वजह से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो सकेंगी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। स्वास्थ्य थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में शामिल होउंगी। तब तक के लिए मैं, चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'
Alighrah: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार दोपहर को अलीगढ़ पहुंची। यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय समेत सपा व लोकदल के नेता मौजूद रहे। यात्रा के अलीगढ़ पहुंचते ही हजारों लोग एकत्रित हो गए। जगह-जगह राहुल और प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया।

अब शहीद भी दो तरह के होंगे
AMU के करीब शमशाद मार्केट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप से हजारों लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकरा को घेरा। इस दौरान भाई-बहन ने एक बच्चे को दुलारते नजर आए। राहुल गांधी ने कहा कि युवा सेना में जाने की कोशिश करते हैं। अब मोदी जी नई योजना लाए हैं, यह अग्निवीर है. इसके अनुसार हिंदुस्तान में दो तरीके से शहीद होंगे। एक जनरल आर्मी वाला होगा। अगर वह शहीद होगा तो उसे शहीद का दर्जा मिलेगा। लेकिन अग्निवीर शहीद होगा तो उसे कोई दर्जा नहीं मिलेगा। उसकी लाश को वापस घर भेज दिया जाएगा। उसके परिवार को न कोई पेंशन मिलेगी, और न कोई मदद मिलेगी। ये शर्म की बात है। पहले लाखों लोग आर्मी में जाकर देश सेवा करते थे। उनको इज्जत मिलती थी, पेंशन मिलती थी, कैंटीन की सुविधा मिलती थी। उनको शहीद का दर्जा मिलता था. बीजेपी ने ये सब छीन लिया।

मैं चाहता हूं अलीगढ़ के युवा बनाएं फोन, चाइना का माल न भारत आए
इसी बीच पास में खड़े एक युवक के मोबाइल मांगकर राहुल गांधी ने कहा कि चाइना का माल आ रहा है. ये मेड इन चाइना है. इससे चाइना के युवाओं को फायदा हो रहा है. अडानी जैसे अरबपतियों का फायदा हो रहा है. मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान के युवा इस फोन को हिंदुस्तान में ही बनाएं. एक दिन ऐसा आए कि मैं 10 साल बाद यहां आऊं तो इस फोन के पीछे लिखा हो मेड इन अलीगढ़। मैं युवाओं से सवाल करूं तो वह कहें कि हम अलीगढ़ में फोन बनाते हैं. चाइना हमारे फोन का इस्तेमाल करता है।
किसान सड़क पर, यवा बेरोजगार
महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अग्निवीर को देखिए. गांव-गांव में कितने सारे बच्चे तैयारी करते हैं, सेना में जाने के लिए। किसी जमाने में एक सरकार थी जो आपकी आशाओं को पूरा करती थी. तब आपको सेना के जरिए रोजगार मिलता है। जो गरीब तबका है, उसका क्या फायदा हो रहा है. नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है, किसान कल भी सड़क पर था, आज भी सड़क पर है. पिछले आठ साल में गन्ने का मूल्य केवल 55 रुपये बढ़ा है। सब्जी के दाम कितने बढ़े हैं. अपने जीवन की भलाई को समझो. सोच-समझकर चलना है. अपने भविष्य को देखकर वोट करेंगे.
अन्याय के खिलाफ हम सब एकजुट हों
अन्यायकाल' में बेरोजगारी सबसे बड़ा संकट बन गई है। अग्निवीर लाकर सेना में जाने की तैयारी कर रहे नौजवानों का सपना तोड़ दिया। बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां उद्योगपतियों को बेच डालीं। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं, लेकिन सालों तक भर्तियां नहीं निकलतीं, निकलती हैं तो पेपर लीक हो जाता है। भर्तियों में भ्रष्टाचार है। आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़े और मध्य वर्ग के युवा निराश हैं। उनके सामने भविष्य की कोई उम्मीद नहीं बची है। आइए, इस अन्याय के खिलाफ हम सब एकजुट हों- न्याय का हक मिलने तक।
आगरा में अखिलेश यादव दिखेंगे साथ
इसके बाद यात्रा बुलंदशहर होते हुए आगरा पहुंचेगी। आगरा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और एसपी मुखिया अखिलेश यादव के स्वागत के लिए सपाई और कांग्रेसी जुटने शुरू हो गए हैं। टेढ़ी बगिया पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025