Lucknow: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने से सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने अब तक 27 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, इंडिया गठबंधन में शीट शेयरिंग में मामला फंसा है।
शीट शेयरिंग फाइनल होने पर राहुल के साथ दिखेंगे अखिलेश
सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए लोकसभा सीटों का ऑफर बढ़ा दिया है। अब अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को 17 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। सपा का कहना है कि यह हमारी ओर से आखिरी ऑफर है। यदि कांग्रेस इस पर राजी हो जाती है तो अखिलेश यादव राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, 'हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीट की अंतिम पेशकश की है। इस पेशकश पर कांग्रेस की स्वीकृति के आधार पर रायबरेली में न्याय यात्रा में अखिलेश यादव का शामिल होना निर्भर करेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025