पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। मगर यदि कोई पति इस झगड़े के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दे, तो ये सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे। दरअसल ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में सामने आया है जहां आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार दंपति के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे महिला के परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
हत्या को आत्महत्या दिखाने का किया प्रयास
थाना दनकौर क्षेत्र के मुरशदपुर से जगनपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर शुक्रवार रात पति ने पत्नी निधि की हत्या कर दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की अब तक की शुरुआती जांच में पता चला है कि काफी समय से दंपति के बीच मनमुटाव चल रहा था। आरोपी पति की अपनी पत्नी से नहीं बनती थी। 31 साल की निधि की चार साल पहले दीपक भड़ाना से शादी हुई थी। वह दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली थी। दीपक भड़ाना का परिवार 13 साल से जगनपुर गांव में रह रहा है। वह मूल रूप से मेरठ के धनपुरा का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला कि पत्नी निधि को रास्ते में गोली मारने के बाद दीपक उसे घर पर ले आया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। इसमें पुलिस को पति जाता हुआ दिखाई दिया है। आशंका है कि आरोपी पति हत्या करने के बाद सीमा पार कर हरियाणा की तरफ भाग गया है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी पति को धर दबोचा जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले में महिला के देवर व सास को हिरासत में लिया है।
दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतका के पिता दिल्ली के सराय काले खां निवासी चौ. हरबीर सिंह ने अपने दामाद दीपक भड़ाना के खिलाफ थाना दनकौर में दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दहेज को लेकर ससुराल वाले उनकी बेटी निधि को परेशान करते थे। पति दीपक भड़ाना उत्पीड़न करता और निधि से मारपीट करता था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025