9 जून का दिन देश के लिए काफी अहम होने वाला है। जहां एक ओर 9 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण है तो वहीं इसी दिन भारत-पाक के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मैच में दोनों टीमें भिड़ने जा रही हैं। वहीं पीएम मोदी की बात करें तो मोदी देश- दुनिया के लोगों के चहेते नेता तो हैं ही लेकिन अब एक पाकिस्तान-अमेरिकी बिजनेसमैन मोदी की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहा है। दरअसल पीएम मोदी की लोकसभा चुनावों में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की ताजपोशी होने वाली है। 9 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। इस समारोह में पीएम मोदी के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं। नरेंद्र मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने से जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी काफी उत्साहित हैं। वहीं नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से एक पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन काफी खुश हैं। इस पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।
कारोबारी साजिद तरार ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की
इस पाकिस्तान-अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना न केवल भारत में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी हैं। कारोबारी साजिद तरार ने मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत की स्थिरता बनाए रखने और संभावित अस्थिरता को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। बिजनेस टुडे के मुताबिक, तरार ने कहा कि भारत के भविष्य की स्थिरता के लिए मोदी का नेतृत्व आवश्यक है। मोदी राजनीतिक उथल-पुथल को रोकने और देश के संविधान को बनाए रखने के लिए एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भविष्य की संभावनाओं की गारंटी है। पाकिस्तान के लोग दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
मोदी भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए भी फायदेमंद
इसके अलावा पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से बधाई संदेश न मिलने पर निराशा जताई और मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीफ के शामिल होने की उम्मीद जताई। तरार ने मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पाकिस्तान के लिए भी फायदेमंद हैं। उन्होंने मोदी के निरंतर नेतृत्व में दोनों देशों के बीच व्यापार और बेहतर संबंधों को बढ़ने की संभावना जताई है।
भारत से रिश्ते अच्छे करने हैं तो चीन का प्रतिनिधि ना बने पाक
इसके साथ ही तरार ने चीन को लेकर कहा कि पाकिस्तान को अगर भारत से संबंध अच्छे करने हैं तो चीन के प्रतिनिधि बनने से दूर रहना होगा। उन्होंने नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने और आंतरिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए पाकिस्तान में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025