2 जुलाई को हाथरस सत्संग हादसा सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में हुआ था. इस हादसे में 123 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी. इस हादसे में मरने वालों के परिजन शायद ही उनके जाने के गम से उबर पाए हो. साथ ही इस हादसे में 100 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे. वहीं इस पूरे घटनाक्रम के करीब 15 दिन बाद बुधवार को फरार सूरजपाल उर्फ भोले बाबा अपने वकील एपी सिंह के साथ कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में बने अपने आश्रम पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि पुलिस ने सत्संग हादसे में कार्रवाई करते हुए भोले बाबा के मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर सहित 11 अन्य सेवादरों को मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया था.

मेरे आग्रह पर बाबा अपनी जन्मभूमि पर वापस आए- वकील
वहीं 15 दिनों से फरार चल रहे भोले बाबा के अचानक आश्रम पर पहुंचने और भक्तों के बीच आने के बाद भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. भोले बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि मैंने उनसे कहा कि आपको अपनी जन्मभूमि पर जाना चाहिए तो मेरे आग्रह पर यहां आए हैं. हमें सरकार पर भरोसा है, कानून व्यवस्था पर भरोसा है, एसआईटी पर भी भरोसा है, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस निगरानी में जो आयोग बना है, उस पर भी पूरा भरोसा है, हम उसमें कहीं दखल नहीं दे रहे हैं. पूरी जांच में भाग ले रहे हैं. पहले भी कहा था कि नारायण साकार विश्व हरि ना नेपाल में मिलेंगे ना कहीं भागे हैं. भारत में है, यही मिलेंगे और आज वह आपके सामने यहां पर हैं.
नोएडा में सावन से पहले पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. प्रशासन ने जहां एक ओर कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं. तो वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसका भी विशेष ध्यान रखा है. इसी कड़ी में आज नोएडा एसीपी प्रवीण सिंह ने डीएलएफ मॉल और गार्डन्स गैलेरिया मॉल में सघन जांच की.

संदिग्ध लोगों और वाहनों की हुई चेकिंग
इस दौरान नोएडा एसीपी प्रवीण सिंह के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा. जहां पुलिस द्वारा संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग भी की गई. पुलिस बल को अचानक मॉल में देखकर जहां शरारती तत्वों के हाथ पांव फूल गए. तो वहीं लोगों ने पुलिस को अपने बीच पाकर खुद को सुरक्षित महसूस किया. साथ ही पुलिस की इस पहल की काफी सराहना भी की.

नोएडा एसीपी के साथ मासूम ने खिंचाई फोटो
वहीं इस दौरान मॉल में अपने परिवारों के साथ घूमने आए लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ फोटो भी खिंचाई. पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान एक ऐसी फोटो भी सामने आई है. जिसने सभी का मन मोह लिया. इस दौरान एक छोटी सी बच्ची नोएडा एसीपी प्रवीण सिंह के साथ फोटो खिंचाती हुई नजर आई. इस फोटो में एक और लड़की एसीपी के बगल में खड़ी नजर आई. फोटो में नोएडा एसीपी के फोटो खिंचाने की खुशी मासूम के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025