Noida: नोएडा एनसीआर क्षेत्र में बैटरी चोरी की करने वाले शातिर बदमाशों की नोएडा पुलिस से शनिवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के कब्जे से बैट्री और चोरी की गाड़ी भी बरामद हुई है।
पुलिस ने रोका तो गाड़ी लेकर भागे बदमाश
एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुस्ता रोड जेपी कट पर थाना सेक्टर 126 पुलिस रात्रि में चेकिंग की जा रही थी। तभी सेक्टर 135 की तरफ से एक संदिग्ध वैन आते हुए दिखाई दी। पुलिस द्वारा वैन को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वैन ड्राइवर गाड़ी को सेक्टर 126 की तरफ तेजी से भगाने लगा। जिससे वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गई।
गाड़ी से उतरकर शुरू कर दी फायरिंग
एडीसीपी ने बताया कि दो बदमाश गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें टिंकू शर्मा (35) और अजीत (32) गोली लगने से घायल हो गए। दोनों पुस्ता वीर बाजार चौक सोनिया विहार नई दिल्ली के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान उनके अन्य दो साथी राजू कश्यप एवं सलमान मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
25 हजार का इनाम टिंकू भी गिरफ्तार
एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से विभिन्न गाड़ियों से चुराई गई 7 बैट्री, 2 ईसीएम, 2 चोरी की इको वैन, 2 तमंचे, 2 खोखे व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उक्त बदमाश गैंग के रूप में कार्य करते थे। टिंकू ने ग्राम असगरपुर व अन्य क्षेत्रों से बैटरी व इसीएम चोरी की थी। टिंकू पर थाना सेक्टर 126 से 25 हजार रुपये का इनाम पूर्व से घोषित था। इकोवेन गाड़ी गाजीपुर दिल्ली से 24 घंटे पूर्व चुराई गयी थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025