Noida : पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से अपने 1 साल के बच्चे के साथ अपने पति के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर ने अपने पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। सानिया अख्तर के मुताबिक, सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में मुस्लिम धर्म अपनाया था और सानिया अख्तर से निकाह करके 2 साल तक उसके साथ अपनी कंपनी के प्राइवेट क्वार्टर में रहा करता था।
बहना बनाकर सौरभ आया भारत
सानिया अख्तर ने अपने पति सौरभ कांत तिवारी के ऊपर गंभीर आरोपों अभी लगाया है। सानिया का कहना है कि बेटा पैदा होने के बाद वह बांग्लादेश से हिंदुस्तान बहाना बनाकर आ गया। काफी दिन तक इंतजार किया लेकिन वह बांग्लादेश वापस नहीं आया। ऐसे में सानिया अब पति की तलाश में ग्रेटर नोएडा में स्थित समिति में पहुंची। जहां पर सौरभ तिवारी अपने बीवी और बच्चे के साथ रह रहा था, वहां से उसको भगा दिया गया। अख्तर का कहना है कि सौरव ने खुद की शादी की बात छुपाई थी और मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उसके साथ निकाह किया था।
पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुँची सानिया अख्तर
नोएडा के सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में सानिया अख्तर अपने 1 साल के बच्चे के साथ पहुंची थी।इस दौरान बातचीत में बताया, वह अपने 1 साल के बच्चे की जिंदगी की दुहाई मांग रही है। सानिया अख्तर का कहना है कि वह सौरभ कांत तिवारी के साथ ही रहेगी। वह इस बच्चे को लेकर कहां जाए, इसकी क्या गलती है । सानिया ने अपने शादी के बाद के सभी फोटो भी दिखाएं, जिसमें सौरभ कांत तिवारी और सानिया एक साथ मौजूद है।
एक साल के बच्चे का क्या कसूर है
सानिया अख्तर का कहना है कि बांग्लादेश के ढाका में सौरभ कांत तिवारी जिस कंपनी में काम करते थे, उस कंपनी में वह बिजनेस के सिलसिले से गई थी। जहां पर सौरभ से उनकी मुलाकात हुई।सौरभ ने ही उनका सबसे पहले प्रपोज किया था। शादी के बाद सौरभ ने कंपनी की तरफ से मिले फ्लैट में ही उसको रखा था।
सौरभ ने सानिया पर लगाए आरोप
वहीं सौरभ कांत तिवारी ने सानिया अख्तर पर आरोप लगाते हुए मीडिया में बयान दिया था कि उसको हनी ट्रैप में फसाया गया है। उसको जबरदस्ती वहां पर रखा गया था । सानिया अख्तर का कहना है उनके सभी बयानों को कल मैंने सुना था, अगर उनको बांग्लादेश की जनता ने जबरदस्ती रखा था तो वह 2 साल तक क्यों रहे, हिंदुस्तान वापस क्यों नहीं आए। इस तरीके के उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत है ।बच्चा पैदा होने के बाद वह बिना बताए हिंदुस्तान आ गए और अब मुझे और मेरे 1 साल के बच्चे को रखने के लिए मना कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025