मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 12 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मथुरा से टिकट बदल दिया गया है। इससे पहले बसपा 25 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इस तरह बसपा यूपी की 80 में से अब तक 36 नामों का ऐलान कर चुकी है।
गाजियाबाद से नन्दकिशोर पुंडीर को दिया टिकट
बुधवार को जिन लोगों के नामों का ऐलान किया उनमें गाजियाबाद से नन्दकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेन्द्र कुमार उर्फ बन्टी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह को उतारा गया है। यहां कमलकांत उपमन्यु को पहले टिकट दिया गया था। इसी तरह मैनपुरी से डा. गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकी, उन्नाव से अशोक कुमार पाण्डेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को उतारा गया है। राजधानी लखनऊ और कन्नौज में मुस्लिम प्रत्याशी दिए गए हैं। लखनऊ से सरवर मलिक और कन्नौज से इमरान बिन जफर को टिकट दिया है। कौशाम्बी से शुभ नारायण, लालगंज से डा. इन्दू चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को उतारा गया है।
कानपुर से कुलदीप भदौरिया को मैदान में उतारा
पिछले हफ्ते बसपा ने कुछ घंटे के अंतराल पर यूपी के लिए दो लिस्ट जारी की थी। पहली सूची में 16 लोगों के नाम थे जबकि दूसरी सूची में 9 लोगों के नामों का ऐलान किया गया था। नौ लोगों में 4 SC, 2 ब्राह्मण और 3 OBC को प्रत्याशी बनाया गया था। मायावती ने कानपुर से कुलदीप भदौरिया, आगरा से पूजा अमरोही और मथुरा से कमलकांत को टिकट दिया था। हाथरस से हेमबाबू धनगर, फतेहपर सीकरी से राम निवास शर्मा, फिरोजाबाद से सतेंद्र जैन सौली, इटावा से सारिका सिंह बघेल, अकबरपुर से राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन से सुरेश चंद्र गौतम को मैदान में उतारा था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025