नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सड़क हादसे में महिला नर्स समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को निजी अस्पताल सेक्टर-110,नोएडा में भेजा गया जहाँ से उन्हें सेक्टर-39, जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार में सवार तुषार कालरा पुत्र सुरेन्द्र कालरा, आदित्य बत्रा पुत्र संदीप बत्रा को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
हादसे में 3 लोग घायल, 2 की मौत
सेक्टर 24 के थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब एक ई रिक्शा पर चालक समेत 5 लोग सवार थे जो सिटी सेंटर की ओर से 12/22 की तरफ जा रहे थे। तभी सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा हॉस्पिटल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बीएमडब्ल्यू ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। बाद में मेट्रो हॉस्पिटल स्टाफ नर्स रश्मि और मोहम्मद मुस्तफा की मौत हो गई. वहीं रिक्शा चालक राजेंद्र, पवन और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025