Greater Noida: भारतीय किसान यूनियन एकता से अलग होने के बाद रविवार को भारतीय किसान यूनियन (महासभा) संगठन का ऐलान किया गया। साथ ही संगठन के संविधान की घोषणा करते हुए कार्यकारणी का गठन भी किया गया। संगठन के संरक्षक प्रमोद राज सिंह ने गीता भाटी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सीमा भाटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, विपिन राणा राष्ट्रीय सलाहकार, आशु अट्टा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार राष्ट्रीय महासचिव, दीपक ठाकुर प्रदेश महासचिव, विजेंद्र कसाना मंडल अध्यक्ष एवं मिथिलेश भाटी को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया है।
मजदूरों और किसानों की आवाज उठाएगा संगठन
इस दौरान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि उनका संगठन दबे कुचलों मजदूरों व किसानों के हित की आवाज को उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने सदैव निस्वार्थ भाव से किसानों, मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ी है और यह लड़ाई अंतिम क्षणों तक जारी रहेगी। जब भी शासन प्रशासन या किसी अन्य प्रकार से किसान व मजदूरों का शोषण किया जाएगा तब-तब गीता भाटी उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा आगे खड़ी मिलेगी।
सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ली
गीता भाटी ने कहा कि युवाओं को रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर कार्यरत रहेगा। अगर शासन-प्रशासन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतेगा उसके लिए रणनीति बना कर संघर्ष किया जाएगा। जल्द ही किसान यूनियन (महासभा) का राष्ट्रीय कार्यालय बनाया जाएगा। जिसमें किसानों के लिए प्रार्थना पत्र लिखने फोटो कॉपी आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवीर सिंह व संचालन लोकेंद्र सिंह ने किया तथा नीतू सिंह, पूनम भाटी, विजेंद्र कसाना, संजय शर्मा, राजकुमार भाटी, मुकेश खान, राकेश प्रधान, छत्रपाल शर्मा, बलवान चौधरी, पवन रावत, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025