ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला मुख्यालय पर भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन सौंपा. ये ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिशिपाल अंबावता के आदेशानुसार एडीएम प्रशासन नितिन मदान को सौंपा गया है. ये ज्ञापन किसानों की समस्याओं को लेकर हर जिले में जिला अध्यक्ष अनिल नागर के नेतृत्व में और दादरी तहसील अध्यक्ष राजकुमार रूपबास द्वारा सौंपा गया है.
इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
इस ज्ञापन के अंतर्गत किसानों की मुख्य मांगों में किसानों का 64 फीसदी रुका हुआ मुआवजा जल्द से जल्द देने, जिन गांव की प्रधानी खत्म हो गई है उन गांव में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं उनमें विकास कार्य कराए जाने, आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है इन आवारा पशुओं की व्यवस्था कराने, पूरे भारत में किसानों का कर्ज़ माफ करने, नलकूप का बिजली बिल माफ करने, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन पूरे भारत में एक समान करने, 130 मीटर रोड केएमपी पेरीफेरल से कनेक्ट करने को लेकर 13 महीने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना चला था. जिसमें एसपी की गारंटी अभी तक कोई कमेटी नहीं बनी है. एसपी का गारंटी कानून बननी चाहिए, आदि मांगों को लेकर सभी भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन देते समय मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस दौरान राजकुमार रूपबास, आशु गुर्जर, कपिल,खारी, अशोक भाटी, मनोज भाटी, सुरेश प्रधान, अनिल नागर, गीता नागर, सरोज भाटी, जयवीर, भूपेंद्र नागर, मालती देवी, प्रदीप नागर, अजमेंदर, शौकत अली, पूनम गुर्जर, जयंती प्रसाद, सुमित गुर्जर, विनोद यादव, युवराज, दिनेश, हुन, उषा देवी, मंजू देवी, दिनेश शर्मा, भीम सिंह भाटी, जया सक्सेना, अनूप नागर आदि लोग मौजूद थे.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025