हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. शाह ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कट, कमीशन और करप्शन का बोलबाला था. डीलर, दलाल और दामादों का राज चला करता था. बीजेपी सरकार में ना डीलर बचे, ना ही दलाल बचे, दामाद का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है. इसके बाद शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अग्निवीर योजना को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम किया है. आज अगर देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है, तो इसमें हरियाणा के जवानों का बलिदान, वीरता और शौर्य शामिल है.
कांग्रेस एमएसपी को लेकर किसानों से बोल रही झूठ- शाह
एमएसपी को लेकर शाह ने सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल को किसी ने कह दिया, कि MSP बोलने से वोट मिल जाएंगे. क्या राहुल MSP का फुलफॉर्म जानते हैं? खरीफ और रबी की फसल कौन सी होती है, क्या राहुल को मालूम है? कांग्रेस की जो सरकारें देश भर में चल रही हैं. वे किसानों से MSP के नाम पर झूठ बोल रही हैं. हरियाणा की बीजेपी सरकार किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीद रही है. हरियाणा में कांग्रेस के नेता एक बात बता दें कि देश में आपकी कौन सी सरकार MSP पर 24 फसल खरीदती है?
अमेरिका में दिए बयानों को लेकर राहुल गांधी को घेरा
अमेरिका में राहुल गांधी के बयान को लेकर अमित शाह ने कहा कि राहुल विदेश जाकर कहते हैं, कि हम ST-SC-OBC समुदाय का आरक्षण समाप्त कर देंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वो हम पर आरोप लगा रहे थे, कि हम आरक्षण समाप्त करने वाले हैं लेकिन अब अमेरिका जाकर खुद अंग्रेजी में बोलकर आए है, कि आरक्षण समाप्त कर देंगे.
"कांग्रेस 40 सालों तक वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं कर सकी"
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा से ही की थी. तब पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम सेना के जवानों की वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा करेंगे. 40 सालों से हमारे सेना के जवान इस मांग को कर रहे थे. 40 सालों तक कांग्रेस वन रैंक-वन पेंशन योजना लागू नहीं कर पाई, अब जबकि मोदी जी को सेवा का मौका मिला है तो मोदी जी ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू करके दिखा दिया. इसी के साथ अमित शाह ने ये भी बताया कि एक महीने पहले वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू कर दिया गया है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025