लोकसभा चुनावों के 6 चरण संपन्न हो चुके हैं। अब बारी है सातवें और आखिरी चरण में प्रत्याशियों के द्वारा अपना दम-खम दिखाने की। वहीं सातवें चरण के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का शोर भी थम जाएगा। इन चुनावों की मतगणना 4 जून को होगी। सातवें चरण में आठ राज्यों की कुल 57 लोकसभा सीटों पर चुनाव है। जिसमें सबसे अधिक पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इस चरण में 904 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। मगर जांच के बाद 954 नामांकन वैध मिले। 50 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद कुल 904 प्रत्याशी अब मैदान में हैं। पंजाब में सबसे अधिक 328 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 7वें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर चुनाव होगा।
पीएम मोदी भी आखिरी चरण में चुनावी मैदान में
इस चरण में 8 राज्यों की शेष 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बिहार की पटना साहिब से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज मैदान में हैं।
पंजाब में सबसे अधिक नामांकन
पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर इस चरण में एक साथ चुनाव होगा। पंजाब की 13 सीटों के लिए 328 उम्मीदवार अपना दावा ठोंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की शेष 13 सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 8 सीटों पर 134 उम्मीदवार, ओडिशा की 6 सीटों पर 66, झारखंड की तीन सीटों के लिए 52, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों के लिए 37, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए 124 और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब में सबसे अधिक 598 और उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर 495 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट पर सर्वाधिक 73 और इसके बाद पंजाब के लुधियाना में 70 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव?
सातवें चरण में बिहार की आठ, चंडीगढ़ की एक, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन, ओडिशा की छह, पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर चुनाव होगा। इसी चरण के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। चार जून को मतगणना होगी।
बिहार की 8 और झारखंड की 3 सीटों पर चुनाव
लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में बिहार में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश की 4 और ओडिशा की 6 सीटों पर वोटिंग
हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीट कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला लोकसभा सीट पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे। ओडिशा की मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर पर भी मतदान होगा।
पंजाब की 13 सीटों पर आखिरी चरण में वोटिंग
पंजाब की जिन 13 सीटों पर आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे उनमें गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश में भी 13 सीटों पर मतदान होगा। इनमें महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर चुनाव
पश्चिम बंगाल में कलकत्ता उत्तर, कलकत्ता दक्षिण, दमदम, बारासात, बसीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर लोकसभा सीट पर चुनाव होना है।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत काफी अमीर हैं। देश की हॉट लोकसभा सीट बनी मंडी से भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रनौत करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं। कंगना ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके मुताबिक कंगना के पास करीब 91,66,31,239 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। जबकि कंगना ने 12वीं पास हैं।
कुल 91 करोड़ से अधिक है संपत्ति
कंगना के हलफनामे अनुसार, उनके पास करीब 91,66,31,239 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 28,73,44,239.36 करोड़ रुपये है। कंगना के पास एक बीएमडब्ल्यू और एक मर्सिडीज बेंज कार है। इसके अलावा कंगना 3.91 करोड़ रुपये अधिक कीमत की मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600 4एम की मालिकिन भी हैं। कंगना के पास पांच करोड़ कीमत के 6.70 किलो सोने के आभूषण, 50 लाख कीमत का 60 किलो चांदी, तीन करोड़ कीमत के हीरे के आभूषण हैं। कंगना के पास 62,92,87,000 करोड़ वर्तमान बाजार मूल्य की अचल संपत्ति है। इसमें मुंबई व मनाली स्थित घर, जीरकपुर में व्यावसायिक भवन सहित अन्य अचल संपत्ति शामिल हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025