Greater Noida West: शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से थक चुके हैं और आप सुकून की जगह तलाश रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आयुर्वेदिक पार्क का निर्माण होने वाला है। इस पार्क में आयुर्वेद से संबंधित सभी जानकारी मिलेगी। इलेक्शन के बाद इस पार्क को बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। करीब 15 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में आयुर्वेद से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी जाएंगी।
वेद वन पार्क को मात देगा ग्रेनो का आयुर्वेदिक पार्क
नोएडा के सेक्टर-78 में बना वेद वन पार्क लगभग 12 एकड़ में बना है। इस पार्क में वेदों की जानकारी दी जाती है। वेद विश्व की सबसे प्राचीन साहित्य है, इसे भारतीय संस्कृति के आधार पर माना जाता है। नोएडा के वेद वन पार्क की तरह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनने वाले आयुर्वेदिक पार्क में जड़ी बूटियाें और औषधि के बारे में जानकारी यहां घूमने आने वाले लोगों को मिलेगी। इसके अलावा आयुर्वेद के इतिहास के बारे में भी यहां लोग जान सकेंगे।
कब तक काम शुरू होने की संभावना
लोकसभा चुनाव के बाद आयुर्वेदिक पार्क को बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक तीन महीने में इस पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। 15 एकड़ में तैयार होने वाले इस पार्क के लिए जमीन भी समय से चिन्हित कर ली जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025