Ayodhya: चोरों को भगवान का भी जरा खौफ नहीं है। या यू कहें अयोध्या में सुरक्षा भी राम भरोसे ही है। तभी तो रामलला के मंदिर की ओर जाने वाले राम पथ और भक्ति पथ पर लगाई गई 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्ट्रीट लाइटें ही चोरी हो गई। चोरों ने 3,800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चुरा ले गए और पुलिस और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर चोरी पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवार खड़ा कर रही है। बता दें कि रामनगरी में उजियारा लाने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ठेके के तहत फर्म यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स द्वारा रामपथ के पेड़ों पर 6,400 बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगवाया था।
6,400 बैम्बू लाइट और 96 प्रोजेक्टर लगे थे
फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने राम जन्मभूमि थाने को दी शिकायत में बताया कि रामपथ पर 6,400 बैम्बू लाइट और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट 19 मार्च तक लग चुकी थीं। नौ मई को निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं. जांच में पता चला कि 3,800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर चोरी हो गई है। शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि चोरी के दो महीने बाद नौ अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
10 महीने में राम पथ का हुआ था निर्माण
बता दें कि 12.97 किलोमीटर लंबा राम पथ 10 महीने में बनाकर तैयार किया गया है। राम पथ के भीतरी हिस्से में धर्म पथ, भक्ति पथ और रामजन्मभूमि पथ से जुड़कर रामलला के दर्शन करने जा सकते हैं। रामजन्मभूमि पथ को फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप, आर्टिस्टिकली डिजाइंड आर्क लैंप, प्रॉपर पेवमेंट, इनलैंड ड्रेनेज व कॉनक्रीट लेआउट कैरियज वे, ग्रीनरी इनेबल्ड डिवाइडर से सजाया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025