मुरादाबाद में एक दलित नर्स को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुरादाबाद जिला प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर के पिता द्वारा चलाए जा रहे अवैध मदरसों को सील कर दिया है. जिला प्रशासन की मानें तो आरोपी के दो मदरसे सरकारी जमीन पर बने हुए थे. वहीं तीसरा मदरसा भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. जिसको जिला प्रशासन ने अब सील कर दिया है. आपको बता दें दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर और एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है.
दलित नर्स को बंधक बना कर किया दुष्कर्म
मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 17 अगस्त की रात ABM अस्पताल में काम करने वाली दलित नर्स के साथ हॉस्पिटल के डॉक्टर शाहनबाज ने एक कमरे में बंधक बना लिया. इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर शाहनबाज और हॉस्पिटल में काम करने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तो वहीं अब मुरादाबाद जिला प्रशासन ने दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर के परिजनों द्वारा चलाये जा रहे अवैध मदरसों को सील कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम है. बता दें कि करीब 10 महीने से अस्पताल में पीड़ित नर्स जॉब कर रही थी.
आरोपी के पिता के अवैध मदरसों पर चला चाबुक
मुरादाबाद डीएम अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के गांव राजपुर केसरिया में एक मदरसा संचालित मिला है. जो कि अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर संचालित किया जा रहा था. इसी तरह से जटपुरा में मौजूद मदरसे के भी कोई कागजात नहीं दिखाए गए हैं. इसके साथ ही आरोपी डॉक्टर के घर को भी सील कर दिया गया था. जो राजपुर केसरिया मदरसे में ही बना हुआ था. डीएम ने बताया कि अभी जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की सकती है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025