हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ था. हरियाणा के चुनावी रण में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 464 निर्दलीय और 101 महिलाएं हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटों की गिनती जिला मुख्यालयों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 20 मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है। 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में ये पहला विधानसभा चुनाव है, जो तीन चरणों में आयोजित किया गया है। 18 सितंबर को हुए पहले चरण में 24 सीटों पर चुनाव हुआ था। इसके बाद उसी दिन दूसरे चरण में 26 सीटों पर चुनाव हुआ था। शेष 40 सीटों को कवर करने वाला अंतिम चरण 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
हरियाणा मे ताजा रुझाने के अनुसार तो भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। जबकि सुबह कांग्रेस आगे थी। भाजपा 42 तो कांग्रेस 39 सीटों पर अभी आगे चल रही है। वहीं, इनेलो 3 और निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन का पलड़ा भारी है। ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस (8) एनसी (41) गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भाजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025