सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से ही एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। देश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसके लिए किस पोल में क्या अनुमान लगाए गए? विस्तार से जानिए
राजस्थान के एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ के अनुसार, भाजपा राजस्थान में 18 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर जीत सकती है। जबकि इंडिया टीवी के अनुसार भाजपा को 21-23, इंडी गठबंधन 2-4 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मध्य प्रदेश के नतीजे
एबीपी सी वोटर के मुताबिक मध्य प्रदेश में एनडीए 26-28, इंडी गठबंधन 1-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं। वहीं न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां खाता भी खोलती नहीं दिख रही है।
महाराष्ट्र में एनडीए को 30 के करीब सीटें मिल सकती हैं
रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं।
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एमपी में भाजपा को 28-29 सीटें
इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है।
यूपी में एनडीए को बहुमत
रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।
बिहार में ऐसा रह सकता है सीटों का हाल
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के राज्यों के नतीजे
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 21-25 सीटें एनडीए जीत सकती है। तेलंगाना में भाजपा 7-9 सीटें, कांग्रेस 7-9, एआईएमआईएम 0-1 सीटें जीत सकती है। वहीं कर्नाटक में एनडीए 23-25, इंडी गठबंधन 3-5, अन्य शून्य सीटें जीत सकते हैं।
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे
न्यूज24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025