आप नेता और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. करीब 17 महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद मनीष सिसोदिया बाहर आए हैं. मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर निकलने के बाद 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाए. इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. जिनका उन्होंने अभिवादन किया. आप सरकार की मंत्री आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह उन्हें लेने पहुंचे थे. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि ''आप सबको आजाद मनीष सिसोदिया का नमस्कार. 17 महीने तिहाड़ में सिर्फ मैंने कष्ट नहीं उठाया, आप सभी ने भी कष्ट उठाया.''
''कोई भी तानाशाही सरकार संविधान का बेजा इस्तेमाल ना करे''
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि ''बाबा साहब ने सपना देखा था कि कोई भी तानाशाही सरकार संविधान का बेजा इस्तेमाल नहीं करे. तानाशाही के खिलाफ संविधान बचाएगा. संविधान की ताकत की वजह से ही अरविंद केजरीवाल जी भी बाहर आएंगे. देश के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल बाहर निकलेंगे. हम सभी के लिए बहुत भावुक पल है. भ्रष्टाचार का एक ही काल केजरीवाल, केजरीवाल.''
मैं सुप्रीम कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूं- सिसोदिया
वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा, "मुझे पता है पूरे देश में प्यार करने वाले इतने लोग थे…पिछले 17 मैं जेल में नहीं रहा, दिल्ली का एक-एक आदमी, दिल्ली के और देश के स्कूलों का एक-एक बच्चा दिल से मेरे साथ रहा है. मैं सुप्रीम कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूं. ये तानाशाही के मुंह पर तमाचा है. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि बाबा साहेब के कर्ज को कैसे उतारूंगा." आप सांसद संजय सिंह ने उनकी रिहाई पर कहा, "जेल के ताले टूट गये मनीष सिसोदिया छूट गये. सत्रह महीने के संघर्ष को नमन."
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025