दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। अब लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वो लगातार चुनाव प्रचार करेंगें। आज सुबह जिसके लिए सीएम केजरीवाल ने अपनी पत्नी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान जी के दर्शन भी किए। इसके बाद दोपहर एक बजे सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु की। जिसमें उन्होंने कई बड़ी बातें कही और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाने का प्लान
अरविंद केजरीवाल ने बोले, ‘ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते है कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं, उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 17 दिसंबर से 75 साल के हो जाएंगे मोदी। ये भाजपा का नियम है, उनके यहां कई नेता रिटायर हुए है। ऐसे में अब उनका मकसद अमित शाह को अगला प्रधानमंत्री बनाने का है। सीएम केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी की गारंटियां पूरी कौन करेगा। मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या अमित शाम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे। ये लोग योगी को निपटाएंगे और अमित शाह को पीएम बनाएंगे। इसलिए आप मोदी के नाम पर नहीं अमित शाह पर वोट कर रहे हैं’।
‘चुनाव जीते, तो दो महीने के अंदर बदला दिया जाएगा यूपी का सीएम’
सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर धावा बोलते हुए कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा, यही तानाशाही है।
‘संदेश दिया कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं किसी को गिरफ्तार कर लूंगा’
उन्होंने कहा, मोदी जी जानते हैं कि आप देश को आगे चलाएगी। इसलिए उसे खत्म करना चाहते है। यही तानाशाही है। वो काम नही करते है, जो काम करता है उसे ही खत्म करने में लग जाते है। बहुत प्रताड़ित किया। मुझे जेल भेज दिया। कहते है कि करप्शन से लड़ रहे हैं। जबकि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार में लिप्त इनकी पार्टी में है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि करप्शन की लड़ाई लड़नी है तो मुझसे सीखो। 'आप' से सीखो। मैन अपने मंत्री पर कारवाई की। पंजाब में हमारी सरकार में मंत्री को जेल भेज दिया। ये होता है करप्शन के खिलाफ लड़ाई। केजरीवाल को क्यों गिरफ्तार किया। इन्होंने देश को संदेश दिया है कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं, किसी को गिरफ्तार कर लूंगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025