लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अग्रिम जमानत दे दी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में, इस खबर ने काफी उत्साह भर दिया है, कारण है जमानत के साथ ही अरविंद केजरीवाल पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगें।
अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत
अरविंद केजरी को 1 जून तक जमानत मिल गई है। आपको बता दें, दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए भी जुड़ सकते हैं।
2 जून को करना होगा सरेंडर
अरविंद केजरीवाल के वकीलों ने 4 जून तक अग्रिम जमानत की याचिका डाली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक के लिए जमानत दी है। अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडक करना होगा।
50 दिन बाद रहे तिहाड़ जेल में
अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब नीति केस में ईडी ने अरेस्ट किया था। जिसके बाद से लगातार केजरीवाल के वकील उनकी जमानत की कोशिशों में लगा हुए थे।
विपक्ष को दे सकते हैं जवाब, कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस सब के साथ ही अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष ने काफी बयानबाजी की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर उठी कई बातों का जवाब आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी दे सकते हैं। जिससे इस लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को काफी बल मिलेगा।
आपको बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब नीति केस में ED ने गिरफ्तार किया गया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025