Greater Noida: प्राधिकरण के एसीईओ एनजी रवि कुमार ने अंसल गोल्फ लिंक के निवासियों से कहा है कि जिन लोगों ने बायलॉज का उल्लंघन नहीं किया है और कोई व्यावसायिक गतिविधि भी नहीं कर रहे हैं, उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर प्राधिकरण से उनको नोटिस जारी हो गया है तो उसे वापस ले लिया जाएगा। लेकिन जिन लोगों ने निर्माण करने में बायलॉज का उल्लंघन किया है या व्यावसायिक गतिविधि कर रहे हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। प्राधिकरण ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। सीलिंग के विरोध में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दफ्तर आए अंसल गोल्फ लिंक के निवासियों से मुलाकात के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यह बात कही।

स्वीकृत मैप के अनुसार निर्माण नहीं करा रहे लोग
दरअसल, अंसल गोल्फ लिंक को 1997-98 में फ्री होल्ड जमीन आवंटित हुई है। इसमें करीब 600 आवंटी हैं। इन भूखंडों पर निर्माण के लिए प्राधिकरण के नियोजन विभाग से मैप स्वीकृत किया गया है, लेकिन कई निवासियों ने इन भूखंडों पर स्वीकृत मैप के हिसाब से निर्माण नहीं कर रखा है। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर रखा है। कई ऐसे भी आवंटी हैं, जो होटल-पीजी जैसी कई अन्य व्यावसायिक गतिविधि भी कर रहे हैं, जो कि गलत है।
प्राधिकरण 29 भवनों को किया सील
प्राधिकरण को सूचना मिली तो सर्वे कराया गया, जिसमें 88 भूखंडों पर गलत निर्माण या फिर व्यावसायिक गतिविधि पाई गई। प्राधिकरण की तरफ से इन आवंटियों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस के बाद हाल ही में प्राधिकरण ने 29 भवनों को सील कर दिया है, जिसके विरोध में अंसल गोल्फ लिंक के निवासी बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मिले। उन्होंने सीलिंग खुलवाने की अपील की। सीईओ ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधि को बंद करते हुए शपथपत्र देना होगा कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी नहीं की जाएगी तभी सीलिंग हटाई जाएगी।
अवैध निर्माण तुरंत रोकने के दिए आदेश
सीईओ ने यह भी साफ किया कि अगर किसी व्यक्ति ने अवैध निर्माण या कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं कर रखा है और फिर भी नोटिस जारी हो गई है तो उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी नोटिस वापस ले ली जाएगी। बैठक में यह भी शिकायत मिली कि जिन भूखंडों पर नया निर्माण हो रहा है, उनमें भी नियमों की अवहेलना की जा रही है। जिस पर सीईओ ने अपने अधीनस्थों को अवैध निर्माण तत्काल ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इस बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ अमनदीप डुली, एसीईओ आशुतोष द्विवेदी, जीएम नियोजन लीनू सहगल समेत कई वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने मंगलवार को अंसल गोल्फ लिंक में आर-2 रोड की सर्विस रोड पर फ्लैटों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अवैध रूप से बने रैंप को तोड़ दिया है। अवैध रैंप बनाने वालों को खुद से न तोड़ने पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-4 के सीनियर मैनेजर नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण कर्मियों का दस्ता मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के आर-टू रोड की सर्विस रोड की तरफ अंसल लिंक रोड के बाहरी एरिया में बने फ्लैटों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पहुंचा। प्राधिकरण कर्मियों ने बुल्डोजर का इस्तेमाल कर आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध रूप से बने रैंप को तोड़ दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी साथ रहे।
पहले ही जारी किया गया था नोटिस
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से इन लोगों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर दी गई थी, जिसमें तीन दिन में अवैध रैंप को खुद से तोड़ने की हिदायत दी गई थी, लेकिन अवैध रैंप को नहीं हटाया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्राधिकरण की तरफ से यह अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है। सर्विस रोड पर अवैध रैंप बन जाने से ड्रेनेज सिस्टम और सीवर की निकासी में दिक्कत आ रही है। इस कार्रवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मैनेजर सुरेंद्र भाटी, जेई हरेंद्र सहित अन्य प्राधिकरण कर्मी मौजूद आदि मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025