ग्रेटर नोएडा में आधुनिक तकनीक के जरिए सड़कों के निर्माण में और पारदर्शिता, गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्राधिकरण ने सोमवार को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान दिल्ली के साथ एमओयू साइन कर लिया है। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग और सीआरआरआई दिल्ली की प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अंबिका बहल ने हस्ताक्षरित एमओयू का आदान-प्रदान किया। सीआरआरआई ग्रेटर नोएडा में वेस्ट मैटेरियल से बनी टाइल्स का फुटपाथ बनाने समेत कई अन्य कार्यों में भी सहयोग करेगा।
सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर एमओयू साइन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर विकास कार्यों में आधुनिक तकनीकों की मदद से गुणवत्ता सुधारने के लिए सीआरआरआई के साथ एमओयू साइन कर लिया गया है। सीआरआरआई की तकनीकी सहायता से ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता और बढा़ने में मदद मिलेगी। साथ ही वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर फुटपाथ बनाने में भी सहयोग करेगा। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग व परियोजना विभाग की टीम सीआरआरआई परिसर में जाकर तकनीकों का अध्ययन कर चुकी है। एमओयू के दौरान सीआरआरआई से मिलने वाली सेवाओं पर भी चर्चा की गई।
पेवर ब्लॉक टाइल्स वेस्ट मैटेरियल से बनेगा फुटपाथ
एमओयू होने से सीआरआरआई ग्रेटर नोएडा में सड़कों को ईको फ्रेंडली बनाने, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने, सड़कों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर अपनी कंसल्टेंसी देगा। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में फुटपाथ बनाने के लिए पॉलिथीन व अन्य कंस्ट्रक्शन वेस्ट मैटेरियल से तैयार पेवर ब्लॉक टाइल्स का भी इस्तेमाल करेगा। प्राधिकरण सीआरआरआई को वेस्ट मैटेरियल देगा, जिसके एवज में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा को सस्ती दरों पर पेवर ब्लॉक टाइल्स उपलब्ध कराएगा। इसका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाने में किया जाएगा। पेवर ब्लॉक टाइल्स वेस्ट मैटेरियल से बनेंगी। ये पेवर ब्लॉक टाइल्स पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होंगी। इसकी दरें कम होने से पैसों की बचत भी होगी। ये टाइल्स लंबे समय तक चलेंगी। इनके रखरखाव पर भी बहुत कम खर्च होगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारीगण
इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम, राजेश गौतम के अलावा सीआरआरआई की टीम के अधिकारीगण मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025