सीमा हैदर और सचिन मीणा आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब पाकिस्तान से नेपाल के रास्त भारत आई सीमा को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जहां इस वायरल ऑडियो में एक पाकिस्तानी शख्स खुद को सीमा हैदर का करीबी बता रहा है। तो वहीं सीमा हैदर और उनके वकील एपी सिंह इस ऑडियो को फर्जी बताने में जुट गए हैं। सच्चाई से पर्दा तो जांच के बाद ही उठेगा पहले हम जान लेते हैं कि आखिर इस वायरल ऑडियो में है क्या
ऑडियो में पाकिस्तानी शख्स कर रहा कई दावे
इस ऑडियो में एक पाकिस्तानी शख्स खुद को सीमा हैदर का करीबी बता रहा है। ऑडियो में शख्स को सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील से बातचीत करते हुए सुना जा सकता है। पाकिस्तानी शख्स का कहना है कि सीमा हैदर अपने चाचू गुलाम अकबर के पास जाती थी, जोकि पाकिस्तानी आर्मी में हैं और वह पाकिस्तान की सेना के जवानों को ट्रेनिंग देते हैं। इसके बाद शख्स यह भी दावा कर रहा है कि सीमा टेक्निकली बहुत तेज है। वह तकनीक के माध्यम से किसी भी गैजेट को हैक कर सकती है। युवक ने यह भी दावा किया कि सीमा हैदर को पबजी खेलना नहीं आता है। पबजी के बारे में वह लोगों से झूठ बोल रही है। वह सचिन से पबजी के माध्यम से नहीं मिली है। पाकिस्तानी शख्स ने यह भी बताया कि सीमा हैदर के पिता ने उससे फोन पर कहा था कि मेरे बच्चों को लेकर आओ, मैं उन्हें देखना चाहता हूं। जिस पर सीमा हैदर ने कॉल कट कर दिया और उन बच्चों को लेकर उनसे मिलने नहीं गई।
'गुलाम हैदर को सीमा छोड़कर भागी'
इस ऑडियो में आगे जब गुलाम हैदर के वकील ने पूछा कि पहले वह अकेले भारत आई थी फिर वह यहां से चली गई इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर भारत आई तो ऐसा क्यों किया उसने? इस पर पाकिस्तानी शख्स उन्हें जवाब देते हुए कहता है कि सीमा हैदर ने अपने बच्चों को वहां ढाल बनाकर रखा है ताकि कोई उससे सख्ती न करे और वह पकड़ी न जाए। जब वह यहां से भारत जा रही थी तब वह बस में अपने बच्चों को लेकर बैठी थी और जैसे ही एक पुलिस वाला उसकी तरफ पूछताछ करने पहुंचा तो उसने अपनी बड़ी बेटी के मुंह में हाथ डालकर उल्टी करवा दी। जिससे पुलिस वाला बिना पूछताछ किए ही वहां से चला गया। जब गुलाम हैदर के वकील ने पाकिस्तानी शख्स से पूछा कि सीमा हैदर यहां बताती है कि गुलाम हैदर उसे मारता था। जिस पर उसने बताया कि सीमा ही गुलाम को मारा करती थी। वह तो बेचारा उससे बहुत प्यार करता था। सीमा ही उसे छोड़कर भाग गई।
वकील एपी सिंह ने ऑडियो को बताया फर्जी
गुलाम हैदर के वकील मोमिन का जवाब देते हुए सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने कहा है कि सीमा हैदर को लेकर जो भी ऑडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं वे सभी फर्जी हैं। ये सिर्फ एक झूठा आरोप है। जो भी ऐसे ऑडियो या वीडियो वायरल कर रहे हैं, भारत सरकार उनकी जांच करे। देश की सुरक्षा एजेंसी NIA गुलाम हैदर और उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर कर जांच करे जो लोग सीमा पर गलत आरोप लगा रहे हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियां सीमा हैदर की भी फिर से जांच कर ले जो भी आरोप है उसका खुलासा हो जाएगा।
मुझे फंसाने की हो रही साजिश- सीमा हैदर
इस ऑडियो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वायरल होने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली सीमा हैदर ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। सीमा हैदर ने भी एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने खुद को एक सच्चा देश भक्त और एक सच्ची सनातनी बताया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ जिहादी लोग हैं जो नहीं चाहते कि मैं भारत में चैन से रह सकूं इसलिए वे लोग मुझे गलत तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार पाकिस्तानियों के संपर्क में हैं और उन्हें मेरे बारे में गलत जानकारियां देकर मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। सीमा ने यह भी कहा कि मैं पूरी से तरह भारतीय हूं और सुरक्षा एजेंसियों के साथ हूं। अगर उन्हें मेरी तहकीकात करना है तो जरूर करें। मैं उसमें उनका पूरा साथ दूंगी। लेकिन मेरे साथ उनकी भी जांच की जाए जो मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025