यूपी के अमरोहा में शानदार होटल में शादी समारोह के दौरान छुवारें को लेकर मामा-भांजे को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।
छुवारें बाटने को लेकर हुई भंयकर लड़ाई
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के शानदार होटल में बीती रात एक शादी समारोह का कार्यक्रम था। एजाज पुत्र अंजर अहमद निवासी मोहल्ला चौक थाना अमरोहा नगर का आरोप है कि निकाह के दौरान छुवारें से भरी थैली को सुहबान, समद, व आशु ने विवाह स्थल से उठा लिया। जब मैंने ऐसा करने से मना किया, तो उन्होंने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी और मेरे साथ मारपीट कर दी।
सिर पर लगी चोट, हुए लहूलुहान
इसी दौरान जब उसे बचाने पीड़ित के मामा मोहम्मद अहमद पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंग ने दोनों मामा भांजे को बेरहमी से पीटा इसके बाद मौके से फरार हो गए। मामा और भांजे दोनों के सिर पर गहरी चोट आई है, वहीं जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है। खून से पीड़ित मामा का शर्ट भी लाल हो गई है। एजाज ने पुलिस को ताहिर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार को एक निकाह पढ़ा गया, दावत हुई। लेकिन शादी के महज एक दिन बाद की रात से दूल्हा लापता हो गया। दुल्हन इंतजार करती रही, लेकिन संदिग्ध परिस्थियों में दुल्हा लापता हो गया है। पहले तो परिवारवालों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर थाने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। निकाह के समय का खुशनुमा माहौल अचानक से दुख में तब्दील हो गया।
दावत-ए-वलीमा के बाद दूल्हा गायब
हाजी कल्लन के 31 साल के बेटे सलमान की शादी सोमवार को उझारी के मोहल्ला निवासी युवती से धूमधाम से संपन्न हुई। शादी के बाद मंगलवार को दावत-ए-वलीमा हुआ, लेकिन इसी बीच देर रात दूल्हा गायब हो गया। वह बाइक लेकर घर से निकला था, जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। दुल्हन भी दूल्हे का इंतजार करती रही।
ऐसे में परिजनों ने दूल्हे के बारे में रिश्तेदारों, यार-दोस्तों से पूछताछ की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आखिर में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। दूल्हे के पिता हाजी कल्लन थाने पहुंचे और पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिससे बाद से पुलिस नए नवेले दुल्हे की तलाश कर रही है। मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला दर्जियान का है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से नहर में नहाने गए युवक के डूबने का लाइव वीडियो सामने आया है। जहां पानी गहरा होने की वजह से युवक डूबने लगा, तो पास में मौजूद व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के चलते वो उसे बचा नहीं सका। अब गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
22 साल का युवक नदी में नहाते समय डूबा
अमरोहा के नौगांवा सादात में राम गंगा पोषक नहर में नहाने गया युवक डूब गया। युवक साथ में गए साथी युवक द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन वो उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सका। देखते ही देखते पानी में अचानक लापता हो गया। खबर लिखे जाने तक, युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।
गोताखोरों की तलाश जारी, घरवालों का बुरा हाल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साहिल (22) पुत्र शमशाद गुरुवार को नौगांवा सादात थाना इलाके में रामगंगा पोशक नहर पर नहाने गया था। 23 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं, घरवालों का इस खबर को सुनने के बाद से बुरा हाल है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025