Noida: जैसा कि सब जानते हैं कि आम्रपाली के अधूरे प्रोजेक्ट में काम अटक गया था और सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद कोर्ट रिसीवर के निरीक्षण में सरकारी नवरत्न कंपनी एनबीसीसी इन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही हैl नवरात्रि के पावन मौके पर सालों से रुके हुए इस परियोजनाओं को पूरा करने के बाद आम्रपाली ड्रीम वैली एन्चैन्टे के फ्लैट खरीदारों फ्लैट को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरुआत कर दी गई है। जिससे खरीदारों में खुशी का माहौल है।

51 फ्लैट मालिकों को सौंपी गई चाभी
शुरुआती दौर मे आम्रपाली ड्रीम वैली एन्चैन्ट के दो टावरों में से तैयार फ्लैट्स के 51 खरीदारों को आम्रपाली ड्रीम वैली एन्चैन्ट के ही प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर चाभी सौंपी गयीl जिससे सभी फ्लैट ओनर्स के बीच खुशी की लहर हैl साथ ही बचे हुए खरीदारों में भी अब विश्वास भर गया है कि आने वाले समय में बहुत ही जल्दी उनके सपने भी साकार होने को हैं l

सभी परियोजनाओं के लोगों को घर जल्दी मिलने की उम्मीद
इस अवसर पर घर खरीदार की संस्था और सुप्रीम कोर्ट में आम्रपाली घर खरीदारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले संगठन नेफ़ोवा के दीपांकर कुमार का कहना है कि हम लोगों ने काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। जिसका सुखद फल अब मिल रहा है। हमें उम्मीद है कि सभी परियोजनाओं के लोगों को घर जल्द ही मिल जाएगा।
घर मिलना एक सपना के पूरा होने जैसा
आम्रपाली ड्रीम वैली एन्चैन्ट के अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र भदोरिया ने कहा कि बहुत ही चुनौती पूर्ण एवं लंबा संघर्ष रहा। घर मिलना एक सपना के पूरा होने जैसा है। देर से ही सही परंतु परिणाम बहुत ही सुखद रहा। क्योंकि आज लोगों को घर मिलना शुरू हो चुका है और निकट भविष्य में और भी फ्लैट हैंड ओवर होने शुरू हो जाएंगे।
घर मिलने पर किया पूजन-हवन
इस पावन अवसर पर आम्रपाली ड्रीम वैली एन्चैन्ट अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन अनुज मौर्य (उपाध्यक्ष), ऋतुराज सक्सेना (सचिव), दीपक चौधरी (कोषाध्यक्ष) के अतिरिक्त सभी अन्य सदस्य ने पूजा तथा हवन का आयोजन किया। जिसमें एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्य गण एवं फ्लैट बायर्स काफी संख्या में उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025