Greater Noida West: एक कहावत तो आपने सुनी होगी... एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी। ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में हुई मारपीट की इस घटना के ऊपर। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित लेजर वैली सोसायटी में एओए अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का आरोप सोसायटी में रहने वाले एक शख्स पर है, जिसने पहले सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की, विवाद की सूचना पर बीच बचाव करने पहुंचे एओए अध्यक्ष शिशिर कुमार पर भी दबंग सोसायटी निवासी दुर्गेश ने हमला बोल दिया। सोसायटी के गेट पर हुए एओए अध्यक्ष के साथ मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

ऐसे हुई शुरूआत
आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित है। इस सोसायटी में करीब दो हफ्ते पहले एओए मेंबर्स ने सुरक्षा के लिहाज से एक नियम बनाया था, कि सोसायटी में रहने वाले लोगों को अपने वाहनों में स्टीकर लगाना अनिवार्य है। ये नियम आम्रपाली लेजर वैली में एक सितंबर (आज) से लागू हुआ था। सुरक्षा में तैनात सुपरवाइजर ने बताया कि नियम के मुताबिक जिनके वाहन में पार्क प्लस के स्टीकर नहीं लगे, उन्हें सोसायटी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिसका सुरक्षाकर्मी पालन करना था।
कार रोकने पर भड़का रेजिडेंट
सुपरवाइजर अक्षय कुमार ने बताया कि जब बिना स्टीकर लगे कार को रोका गया तो कार चालक दुर्गेश कुमार सुरक्षाकर्मियों पर भड़क गया और गाली गलौच शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने जब नियम का हवाला दिया तो आरोपी ने गाली देते हुए अध्यक्ष शिशिर कुमार को बुलाने की बात कही। नहीं मानने पर सुरक्षा कर्मियों ने एओए अध्यक्ष शिशिर कुमार को कॉल कर गेट पर बुलाया। शिशिर जैसे ही गेट पर पहुंचे और उन्होंने कार चालक से स्टीकर के नियम की बात कही तो दुर्गेश शिशिर को गाली देते हुए उनसे हाथापाई शुरू कर दी।

पीड़ित एओए अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
आम्रपाली लेजर वैली के एओए अध्यक्ष शिशिर कुमार ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर एओए की तरफ से पिछले कई हफ्तों से अभियान चलाया जा रहा था। इसी के मद्देनजर स्टीकर का नियम लागू किया गया था। इसके लिए बकायदा सोसायटी निवासियों को एक हफ्ते पहले जानकारी भी दे दी गई थी। पार्क प्लस के स्टीकर के नियम लागू करने से पहले सुरक्षाकर्मियों को भी इसके बारे में ट्रेनिंग दी गई थी। शिशिर ने बताया कि आज सुरक्षाकर्मियों से हो रहे सोसायटी निवासी दुर्गेश की कहासुनी के बारे में उन्हें पता चला तो वो गेट पर पहुंचे। शिशिर ने बताया कि उनके कार में टैग नहीं था इसलिए सुरक्षाकर्मियों ने रोका था। शिशिर ने इस बात के बारे में जब दुर्गेश से पूछा तो वो गाली-गलौच करने लगा और उनके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी दुर्गेश ने एओए अध्यक्ष पर डंडे से भी हमला किया, जिससे उनका फोन भी टूट गया।

"आम्रपाली लेजर वैली में होती हैं गलत हरकतें"
मनोज सिंह आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में असमाजिक तत्वों का बोलबाला हो गया है। मनोज सिंह पेशे से वकील हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि सोसायटी के अंदर गेस्ट हाउस भी चलाया जा रहा है, जहां गलत हरकतें भी की जा रही हैं। मनोज सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले ऐसे कई तरह की गंदी हरकतों में संलिप्त हैं। जिसकी शिकायत भी की जा चुकी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025