Noida: उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर चल रहा सस्पेंश खत्म हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन 3 मई की सुबह होते ही दोनों सीटों पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इस बार राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। जबकि अमेठी से सोनिया गांधी के लंबे समय तक निजी सचिव रहे किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।
12 बजे के बाद नामांकन करेंगे राहुल गांधी
मिली जानकारी के अनुसार गौरीगंज में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पर तैयारी चल रही है। राहुल गांधी के पोस्टर भी लगा दिए हैं। नामांकन के दौरान रोड शो की भी मंजूरी प्रशासन से ले ली गई है। बता दें कि राहुल गांधी 2004 से लगातार तीन बार अमेठी से सांसद रह चुके हैं। लेकिन 2019 में भाजपा नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। इसके बाद इस बार अमेठी की बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राहुल गांधी आज 12.15 से 12.45 बजे के बीच नामांकन करेंगे।
जानिए कौन हैं किशोरी लाल शर्मा?
किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के युवा कांग्रेस के साथ अन्य संगठनों में भी काम कर चुके हैं। प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी ने युवा कांग्रेस के होनहार लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए थे, इनमें शर्मा भी शामिल थे. किशोरी लाल का 40 साल से भी ज्यादा समय से अमेठी से जुड़ाव है। राजीव गांधी के बाद सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा में उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025