किसान सभा ने ईस्टर्न पेरीफेरल वे को किसानों के लिए टोल फ्री करने के लिए 27 मई के आंदोलन के क्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के लिए वार्ता का प्रस्ताव रखा था। जिसके क्रम में आज टोल मैनेजर कमल नागर नशअखिल भारतीय किसान सभा के दफ्तर पर उपस्थित हुए। उनके साथ बातचीत हुई। किसान सभा ने किसानों के टोल फ्री के संबंध में अपना ज्ञापन उन्हें दे दिया है, जिस पर टोल मैनेजमेंट ने आज शाम तक का वक्त मांगा है। फैसले के अनुसार किसान सभा आगे कार्रवाई करेगी। आज इसी सिलसिले में किसान सभा के ऑफिस पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। सभी उपस्थित साथियों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की चौधरी चरण सिंह के लिए नारे लगाए गए।
'भारत सरकार ने स्वीकारा चौधरी चरण सिंह के योगदान को'
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में जमींदारी उन्मूलन कानून बना था, जिसके कारण किसानों को जमीने मिली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों के बीच संपन्नता आई। भारत में किसानों की राजनीति को खड़ी करने वाले चौधरी चरण सिंह ही थे। भारत सरकार ने देर से ही सही उनके योगदान को स्वीकार किया है और उन्हें भारत रत्न दिया है। चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के लिए प्रेरणा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। किसान सभा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।
आज की वार्ता और प्रोग्राम में अजय पाल भाटी, निशांत रावल, प्रशांत भाटी, जगबीर नंबरदार, सुधीर रावल, गवरी मुखिया, रूपचंद भाटी, पप्पू ठेकेदार, सुरेंद्र भाटी, अमित भाटी, गुरदीप एडवोकेट, अमित नागर, मोहित नागर, मोहित भाटी, देशराज राणा, वीर सिंह नागर, नितिन चौहान, सुशील सुनपुरा, संदीप भाटी, सतीश यादव, यतेंद्र एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025