नोएडा: अखिल भारतीय किसान सभा ने बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में हिस्सा लेकर आन्दोलन का समर्थन किया है। किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में किसान परिषद के नेतृत्व में नोएडा अथॉरिटी पर चल रहे आंदोलन में पहुंचे। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान सभा के साथी उपस्थित रहे।
शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना:
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने उपस्थित हजारों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 10% का मुद्दे पर किसान सभा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर चार महीने के आंदोलन के बाद समझौता किया था। उन्होंने बताया कि 10% का मुद्दा नोएडा ग्रेटर नोएडा से पास होकर शासन के अनुमोदन के लिए जा चुका है। बता दें किसान सभा ने 22 जनवरी तक का समय प्राधिकरण को शासन से अनुमोदन कराने के लिए दिया है। ऐसा न करने पर किसान सभा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर देगी, जिसमें प्राधिकरण की तालाबंदी भी शामिल है।
लड़ाई है आर-पार की:
किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की है बिना जीते चैन से नहीं बैठेंगे। युवा नेता प्रशांत भाटी ने जोशीले नारे लगवाते हुए ऐलान किया कि किसान जागरूक हो चुके हैं और अब शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा एडवोकेट मुकुल नंबरदार, निरंकार प्रधान, गौरव यादव, मोहित यादव, दिनेश यादव, मोहित नागर सतीश गोस्वामी, रण सिंह मास्टर, मनवीर भाटी पप्पू ठेकेदार, सुरेंद्र भाटी भोजराज रावल निशांत रावल सुधीर रावल ने संबोधित किया।
Noida: आज अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने एनपीसीएल के उच्च अधिकारियों से बैठक की। इस बैठक में एचपीसीएल की तरफ से सारनाथ गांगुली एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अखिल भारतीय किसान सभा को ओर से बिजली से जुड़े मसलों पर बात की गई, जिसे आधिरकारियों ने जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।
किसानों ने रखी मांग, बड़ा कर भेजे गए बिलों को करें खत्म
अखिल भारतीय किसान सभा की इस बैठक में क्षेत्र के किसानों के बिजली के बिल और बिजली चोरी के मुकदमो पर वार्तालाप हुई। किसान सभा की ओर से मांग रखी कि बिजली के बड़ा चढ़ा कर भेजे गए बिलों को खत्म किया जाए। ग्रामीण एवं किसानों को पीड़ित करने के मकसद से दर्द किए गए चोरी के सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।
अधिकारियों का आश्वाशन, जल्द होगा परेशानियों का हल
इस बातचीत के आखिर में एनपीसीएल के अधिकारियों ने किसान सभा को आस्वस्त किया कि जल्द से जल्द किसानो की सभी परेशानियों का हल किया जाएगा इस मौके पर वीर सिंह नागर बादलपुर ने कहा कि 27 मार्च 2024 धरने स्टार्ट होने से आज तक एनपीसीएल में किसानों की सुनवाई नहीं की है। इस बीच किए गए चोरी के मुकदमे सभी निरस्त किए जाएं।
महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि यदि जल्द से जल्द किसानो की परेशानियों का हल नहीं किया गया तो किसान सभा जल्द ही एनपीसीएल पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर अशोक भाटी बिरौंडा, मोनू मुखिया सैनी, प्रशांत भाटी पाली, निशांत रावल घोड़ी, सुधीर रावल, सचिन भाटी चोगानपुर, सुदेश सुनपूरा, कूड़े सिंह, बाबा संतराम, श्याम सिंह प्रधान पाली आदि सभी साथी मौजूद रहे।
भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर
अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की मासिक बैठक में एनपीसीएल प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने 2 मई को मुख्यमंत्री द्वारा गठित, हाई पावर कमेटी के समक्ष रखे गए मुद्दों के बारे में रिपोर्ट रखी।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने सभी मुद्दों पर आंदोलन कर समझौता किया है, जिसके अंतर्गत कुछ मुद्दों पर हाई पावर कमेटी को अपनी सिफारिश माननीय मुख्यमंत्री को देनी है। सिफारिश के आधार पर 10% प्लाट देने, नए कानून को लागू करने, मुआवजा वितरण करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिया जाना है, यदि माननीय मुख्यमंत्री किसानों के पक्ष में निर्णय नहीं देते हैं, तो लोकसभा का परिणाम आने के 10 दिन के अंदर किसान सभा आंदोलन करेगी।
एनपीसीएल पर किसान सभा के आंदोलन के सिलसिले में अशोक भाटी ने अपने रिपोर्टिंग रखी। अशोक भाटी ने कहा कि किसान सभा बिजली के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। किसानों पर नाजायज तौर पर बिजली चोरी के मुकदमे थोपे गए हैं, अनाप-शनाप बिल जारी किए गए हैं। गांव में सरकार के शेड्यूल के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। एनपीसीएल ने वादा किया है कि जल्द ही इन मुद्दों को हल कर दिया जाएगा, ऐसा नहीं किए जाने पर किसान सभा एनपीसीएल के विरुद्ध आंदोलन करेगी।
किसान सभा के महासचिव जगदीश नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण के स्तर पर रोजगार, आबादी तिलपता बायपास, सैनी से बादलपुर महावड़ की सड़क, मुआवजा वितरण, एसआईटी जांच की रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने, बादलपुर के 208 पर की रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने और शिफ्टिंग के संबंध में किसानों के पक्ष में तुरंत फैसला किया जाने के संबंध में प्राधिकरण स्तर पर अधिकारियों से मिलकर लगातार कार्य किया जा रहा है। 130 मी रोड से तिलपता बाईपास और सैनी से गुजरने वाली रोड के अंतर्गत आ रहे खसरों का जल्दी ही प्रकाशन होने की उम्मीद है। किसान सभा लगातार उक्त मुद्दों में पर कार्य कर रही है।
संगठन के विस्तार पर सभी ने अपने विचार रखें किसान सभा की सदस्यता पर्ची जमा की किसान सभा की अध्यक्षता कर रहे बाबा रामचंद्र नागर ने कहा कि किसान सभा जिले का सबसे मजबूत संगठन है। ईमानदारी और पूरी ताकत के साथ किसानों के लिए कार्य कर रहा है। महासचिव के प्रस्ताव पर अमित नागर इमलिया को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया।
आज की बैठक में मोनू मुखिया, शिशांत भाटी, निशांत रावल, सुधीर रावल, बाबा करतार, नरेश नागर पप्पू भाटी निरंकार प्रधान जोगिंदर प्रधान सुरेश यादव विजय यादव सतीश यादव सूले यादव गुरप्रीत एडवोकेट ओमप्रकाश पंडित जी कृष्ण नागर फिरे नागर महेश प्रजापति इंद्रजीत भाटी, अजय पाल भाटी प्रशांत भाटी श्याम सिंह प्रधान अमित नागर, सुरेंद्र खारी, बाबा रंगीलाल, दुष्यंत रोजा, सुशील सुनपुरा, विक्रम सुनपुरा रणवीर यादव उपस्थित रहे। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025