एक के बाद एक व्लादिमीर पुतिन के विरोधियों की मौतें हो रही हैं किसी को गोली मार दी जाती है तो किसी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। वहीं अब रूसी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत के बाद कोहराम मच गया है। नवलनी को पुतिन का कट्टर विरोधी माना जाता था। नवलनी पर साल 2021 में घातक नर्व एजेंट से हमला हुआ था, हालांकि जर्मनी में इलाज के बाद वह बच गए थे। जिसके बाद उन्हें देश लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से नवलनी देशद्रोह समेत कई मामलों में जेल में बंद थे। रूसी जेल सर्विस के अनुसार नवलनी को सुबह टहलते समय कुछ परेशानी महसूस हुई, इसके बाद वह बेहोश हो गए। जिसके बाद जेल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कौन हैं पुतिन के विरोधी जिनकी हुई मौतें
1-येवगेनी प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत
वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मॉस्को के नजदीक एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने वैगनर समूह के लड़ाकों को रूसी सेना में शामिल करने के पुतिन के फैसले की आलोचना की थी और वैगनर समूह को हथियार, गोला बारूद और पैसा न देने का आरोप लगाकर मॉस्को के खिलाफ सैन्य विद्रोह भी किया था, और पुतिन का तख्तापलट करने की कोशिश के बाद प्रिगोझिन को रूस से देश निकाला दे दिया गया था।
2-एक बड़े बिजनेसमैन पावेल एंटोव की मौत
दिसंबर 2022 में रूस के एक बड़े बिजनेसमैन पावेल एंटोव की ओडिसा के रायगढ़ा में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि पावेल रायगढ़ा में होटल की खिड़की से गिर गए थे। उनकी मौत 65वें जन्मदिन के 25 दिन बाद हुई थी। पावेल ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल हमले की आलोचना की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने संदेश को हटा दिया और दावा किया था कि इसे किसी दूसरे ने लिखा था।
3-रवील मगानोव की मौत
रवील मगानोव रूसी तेल कंपनी लुकोइल के चेयरमैन थे। उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबियों में गिना जाता था, लेकिन यूक्रेन युद्ध ने दोनों के बीच मतभेद पैदा कर दिए थे। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को तेल कंपनी लुकोइल ने जल्द से जल्द खत्म करने का आह्वान किया था। इसके बाद मगानोव की सितंबर 2022 में मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिरकर मौत हो गई थी।
4-डैन रैपोपोर्ट की रहस्यमय तरीके से मौत
रूस के दिग्गज बिजनेसमैन डैन रैपोपोर्ट की अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रूस-यूक्रेन युद्ध की कई बार निंदा की थी और यूक्रेन का समर्थन भी किया था। डैन रैपोपोर्ट को अगस्त 2022 में वाशिंगटन में अपने अपार्टमेंट के सामने मृत पाया गया था। पुलिस को उनकी लाश के पास फ्लोरिडा का एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक काली टोपी और 25000 डॉलर से अधिक कैश मिला था।
5-बोरिस नेमत्सोव की मौत
बोरिस नेमत्सोव को भी पुतिन के बड़े आलोचकों में गिना जाता था। वह रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने पुतिन को रूस के दिग्गज बिजनेसमैन के हाथों की कठपुतली करार दिया था और आरोप लगाया था कि पुतिन ने उस बिजनेसमैन को गलत तरीकों से फायदा पहुंचाया है। 2015 में एक रेस्टोरेंट से घर जाते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
साल 2006 में पुतिन के विरोधी एलेक्जेंडर लित्विनेको को लंदन में जहर देकर मार दिया गया था। बाद में ब्रिटिश जांच में पता चला था की किसी रूसी एजेंट ने पुतिन की मर्जी से लित्विनेको को जहर दिया था ।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025