अक्षय कुमार कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना होने की वजह से वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। आज ही अक्षय की फिल्म सरफिरा थिएटर्स में रिलीज हुई है।
बीते दो दिन से नहीं थी तबियत ठीक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। वो लगातार 'सरफिरा' के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे। तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वो डॉक्टर्स द्वारा बताई गई सारी बातों का ध्यान रख रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि एक्टर ने कोरोना पॉजिटिव होने की कोई ऑफिशियल खबर साझा नहीं की है।
नहीं होंगे अनंत अंबानी की शादी में शामिल

अचानक आई अक्षय कुमार के कोविड पॉजिटिव होने की खबर से उनके फैंस अक्षय कुमार की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। 12 जुलाई को अक्षय अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होने वाले थे। लेकिन कोविड होने के बाद अब वो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं होंगे। इससे पहले अक्षय, अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा बनने जामनगर गए थे। प्री-वेडिंग में उन्होंने सुबह तीन बजे तक डांस भी किया था।
रिलीज हुई अक्षय की फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है। सरफिरा एक बायोपिक है, जो जीआर गोपीनाथ के जीवन की घटनाओं को दिखाती है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है। अक्षय फिल्म रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025