Greater Noida: निषाद पार्टी अध्यक्ष और योगी सरकार में मत्यस पालन विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ग्रेटर नोएडा दौरे पर पहुंचे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जिला प्रशासन के साथ मंत्री संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी समेत मंडल स्तर के अधिकारी तक रहे मौजूद। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
अखिलेश की पुलिस ने निषाद के बेटे को मारी थी गोली
अखिलेश यादव के एनकाउंटर वाले बयान पर संजय निषाद कहा कि 7 जून 2015 गोरखपुर में उनके नेतृत्व में निषाद समाज के लोग आंदोलन कर रहे थे। तब अखिलेश सरकार की पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें एक अखिलेश निषाद मारा गया था। क्या वह निषाद नहीं था। संजय निषाद ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती. एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव पर अखिलेश की सरकार में ही मुकदमे दर्ज थे। एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ, इसका जवाब पुलिस देगी। लेकिन अखिलेश को अन्य लोगों के एनकाउंटर पर बात उठानी चाहिए।
महिलाओं को मछली पालने पर 60 फीसदी सब्सिडी
कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में ग्रोथ की असीम संभावनाएं हैं। हाई टेक्नोलॉजी तकनीक के जरिए मत्स्य पालन को राजस्व व रोजगार का बड़ा माध्यम बनाया जा सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अलावा उप्र सरकार ने भी कई योजनाएं चलाई हैं। निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत मत्स्य पालन की 33 परियोजनाएं चल रही है। जिसमें महिलाओं को 60 फीसदी और पुरूषों को 40 फीसदी सब्सिडी मिलती है।
नोएडा में मत्स्य पालन की अपार संभावना
नोएडा, ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भी मत्स्य पालन की काफी संभावनाएं हैं। हाई टेक्नोलॉजी के जरिए इस कारोबार को कर सकते हैं। कृषि की तरह अब मतस्य पालन के लिए भी मतस्य पालकों को किसान क्रेडिट की सुविधाएं मिल रही हैं। मंत्री ने कहा कि किसान क्रेडिट केतहत तहत जाल व अन्य सामान के लिए 1.60 लाख तक का ऋण मिलता है। यमुना-गंगा नदी में मत्स्य पालन के लिए सरकार ने 5-5 किमी पर खंड विकसित किये हैं, जहां पर समितियां बनाकर मत्स्य का कारोबार किया जा सकता है। सरकार सभी सुविधाएं दे रही हैं।
Greater Noida: मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने मत्स्य पालन को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं और एक्शन प्लान पर बात की। साथ ग्रेटर नोएडा कैसे मत्स्य पालन के क्षेत्र में तमाम काम कर सकता है। उस पर भी बात की।
मत्स्य पालन के लिए सरकार ने दिए साढ़े 41 करोड़ हजार!
मत्स्य पालन विभाग के मंत्री डॉ संजय निषाद ने बताया कि देश में पिछले 67 सालों में पिछली सभी सरकारों ने मत्स्य पालन के लिए 3 हजार करोड़ दिए हैं। लेकिन हमारी सरकार ने साढ़े 41 करोड़ हजार करोड़ रुपए इस क्षेत्र के विकास के लिए और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा में मत्स्य पालन पर कही बड़ी बात
मत्स्य पालन मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई बैठक में बताया कि ग्रेटर नोएडा एक हाईटैक सिटी है। किसी अन्य गांव कस्बों में मत्स्य पालन करने के लिए पोखरा जरुरी है। लेकिन ग्रेटर नोएडा में 15 से 20 मीटर की स्टील की पॉन्ड तैयार करके मत्स्य पालन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी के संकल्प पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन को लेकर सीएम योगी का कहना है कि तैरती हुए मत्स्य पालन हो। ताकि गंदगी पौधे खा जाएं और किसानों को लाभ मिले।
अखिलेश के एनकाउंटर बयान पर किया पलटवार
इसी के दौरान अखिलेश यादव द्वारा एनकाउंटर पर दिए बयान पर जाति विशेष के जिक्र पर चल रहे बवाल के बीच मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि साल 2015 में जब गोरखपुर में रेल आंदोलन के दौरान पुलिस ने अखिलेश निषाद पर सीधे गोली चलाई थी, तब क्या किसी ओर के लिए आवाज उठाई है। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025