Agra: ताजनगरी में मेट्रो को लेकर तेजी से काम चल रहा है। ट्रैक से लेकर स्टेशन तक लगभग तैयार हो चुके हैं। यहां तक कि स्टेशनों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। सीएम योगी इस प्रोजेक्ट को खुद निरीक्षण कर चुके हैं। इसी बीच मेट्रो स्टेशन से जुड़ी एक खबर आई है।
मनकामेश्वर मंदिर नाम से जाना जाएगा
आगरा में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है । अब यह स्टेशन मनकामेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाएगा। शासन के आदेश के जामा मस्जिद स्टेशन का नाम बाद बदला गया है। इसके बाद UPMRC ने जामा मस्जिद स्टेशन पर नए नाम की लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक फरवरी के अंत में आगरा में मेट्रो को पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। जिसको लेकर मेट्रो का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
आगरा में खंडोली क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पर 8 बच्चे और एक महिला तालाब में गिर गए। जिसमें 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।
आगरा में 4 बच्चों की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक तालाब में एक साथ आठ बच्चे और एक महिला गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा थाना खंडोली क्षेत्र के आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे के पास हुआ। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि सभी को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। खेलते- खेलते वे तालाब में डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि तीन बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं, एक बच्चे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
खेलते हुए गिरे थे तालाब में
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया तालाब में डूबी महिला को कांस्टेबल की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा होने से पहले आसपास के इलाकों में झुग्गियों में रहने वाले करीब 10 बच्चे तालाब के पास खेलने के लिए पहुंचे थे। बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए यहां पर तालाब बनाया गया था। सभी को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया है।
होमगार्ड ने बचाई मौके पर 3 बच्चों की जान
घटनास्थल से कुछ दूरी पर तैनात मुकेश कुमार ने तीन बच्चों की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार को चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वो घटनास्थल की तरफ गए, वहां डूबते बच्चों को देख तालाब में कूद गए। मुकेश कुमार का कहना है कि उन्हें लगा अगर वो एक-दो को भी बचा पाए, तो अच्छा होगा। लेकिन उन्होंने बताया कि मौके पर उन्होंने 3 बच्चों की जान बचाई।
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में सराफा कारोबारियों से 136 किलोग्राम चांदी लेकर फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और साथ ही करीब 70 लाख की चांदी भी बरामद की है।
चांदी चोरी कर भागे 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
सराफा कारोबारियों से 136 किलो चांदी लेकर फरार होने वाले मामले में, कोतवाली पुलिस ने 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सुहेलुद्दीन ( कारखाना मालिक), जोएब, अजीम, उमेर, राजू, जावेद हुसैन और शिवनारायण के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बरामद की 70 लाख की चांदी
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 78 किलोग्राम चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख 20 हजार बताई जा रही है। साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों ने करीब 58 किलो चांदी बेच दी है। डीसीपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज हुआ था। अब पुलिस चोरी की चांदी खरीदने वाले लोगों की तलाश में जुटी पुलिस है।
Agra: ताजनगरी आगरा में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी से जा रही युवती का मनचलों ने कई किमी तक पीछा किया और छेड़छाड़ की। दो बाइक पर सवार युवती युवती को घेरे हुए सड़क चलते रहे और फब्तियां कसीं। इसके बाद टक्कर मारकर गिरा दिया और युवती को अगवा करने का भी प्रयास किया।
वहीं, यह देख एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवती को मनचलों से बचाया। इसके बाद पुलिस ने करीब एक किमी तक पीछा करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान युसुफ और फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस बाकी तीन मनचलों की तलाश में लगी है। युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि घर लौट रही स्कूटी सवार युवती को जब मनचलों ने टक्कर मारकर गिराया और उसे अगवा करने की कोशिश की तो उसने शोर मचाया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस सिपाही राजीव कुमार देवदूत कुमार ने युवती को बचाया।
आगरा पुलिस कमिश्रनेट की ओर से कहा गया है कि स्कूटी सवार युवती का पीछा कर परेशान करने से सम्बन्धित वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेकर थाना छत्ता की एन्टी रोमियो टीम द्वारा रात्रि में ही तत्काल केस दर्ज करते हुए 2 आरोपियों को को गिरफ्तार करते हुए बाइक बरामद कर ली गई है।
Agra: आगरा के ताजमहल को लेकर विवाद हमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दो हिंदूवादी युवकों ने ताजमहल को तेजोमहालय बता कर सावन के महीने में जलाभिषेक किया है। युवकों के जलाभिषेक करते ही ताजमहल में हड़कंप मच गया। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक हिंदू महासभा के लोग कार्यकर्ता बोतल में जल लेकर ताजमहल पहुंचे और गंगाजल चढ़ाया इतना ही नहीं दोनों युवकों ने गंगाजल चढ़ाते हुए वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया। सीआईएफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश और श्याम को गिरफ्तार कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।
बता दे की योगी हिंदू ब्रिगेड मैं आगरा जिला कोर्ट में ताजमहल को तेजो महल बताते हुए याचिका दायर की है इसके साथ ही सावन महीने में जलाभिषेक करने की अनुमति मांगी है, जिसकी सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। वही एक और याचिका के माध्यम से ताजमहल का असी सर्वे करवाने की मांग की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025