ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां पर एक निर्माणधीन मकान की शटरिंग गिर गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शटरिंग गिरने से दबे तीन मजदूर को अस्पताल ले जाया गया. हादसे में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें से दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल निर्दोष सिंह के निर्माणाधीन मकान धर्मपाल खड्डा सूरजपुर में काम करते समय 3 मजदूर जिनक नाम अजय, राजेन्द्र सिंह और समसू पुत्र नूरदीन छत से गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान अजय पुत्र रामनिवास उमरा 28 वर्ष पाटा गांव सराय साधो जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर और राजेंदर सिंह पुत्र कुंवर जी उम्र 53 वर्ष पता 1143 नगला पाला साहिबाबाद कोल अलीगढ़ की मौत हो गई. जबकि घायल समसू पुत्र नूरदीन उम्र 35 वर्ष पता ग्राम मंडपा थाना दनकौर का इलाज चल रहा है. मौके पर मृतकों के परिजन व घायल के परिजन मौजूद है. पुलिस द्वारा शवों का पंचायतनामा भर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025