Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 9 सितंबर से न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान का मैच शुरु हो चुका है। इस मैच को देखने के लिए दर्शन दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे हैं। पहले ही दिन भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों को जोश देखते बन रहा है। लेकिन इसी बीच स्टेडियम के अंदर पानी की समस्या भी सामने आई है।
भारी संख्या में मैच देखने पहुंचे दर्शक
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे हैं। सुबह से ही फैंस की लंबी लाइनें स्टेडियम के बाहर लगी नजर आईं। मैच को लेकर दर्शक काफी खुश हैं, यहां ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद के साथ ही शामली, अलीगढ़ और मेरठ से भी क्रिकेट के दीवाने मैच को देखने के लिए पहुंचे हैं।
विलियमसन को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड
मैच देखने पहुंचे दर्शकों से जब नॉव नोएडा के रिपोर्टर ने बात की, तो उन्होंने बताया कि वो कीवी प्लेयर केन विलियमसन को देखने के लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि, कुछ दर्शक अफगान खिलाड़ी राशिद खान की गैर-मौजूदगी को लेकर मायूस भी दिखे, लेकिन ग्रेटर नोएडा में हो रहे इंटरनेशनल मैच को लेकर सभी ने खुशी जाहिर की। कुछ लोग न्यूजीलैंड को सपोर्ट करने के लिए आए, तो कुछ अफगानिस्तान को सपोर्ट करने के लिए आए हैं। दर्शक फ्री-एंट्री को लेकर भी काफी खुश हैं।
जानिए क्यों समय पर शुरु नहीं हुआ मैच?
न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान का मैच अपने तय समय पर नहीं शुरु हो सका। मैच कुछ देर से शुरु हुआ। जिसका कारण था बारिश। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है, जिसेक चलते मैदान काफी गिला था। इसलिए मैच सुबह से शुरू नहीं हो सका है। लेकिन इसको लेकर लोगों के उत्साह में कोई भी कमीं नहीं दिखाई दी। छोटे बच्चे हो, महिलाएं हो या अन्य लोग, सभी मैच को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
पानी की समस्या पर फैंस में नाराजगी
स्टेडियम में अंदर कई लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अंदर पानी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही बाहर से कोई भी व्यक्ति पानी लेकर अंदर नहीं जा सकता, जिसकी वजह से लोगों को दोबारा से बाहर आना पड़ा और बाहर आकर पानी खरीद कर उन्हें पीना पड़ा। अलीगढ़ से मैच देखने आए मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद अबरेज नॉव नोएडा से स्टेडियम में पानी की समस्या को काफी नाराजगी जाहिर की।
सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
इंटरनेशनल मैच को देखते हुए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। एंट्री प्वाइंट से लेकर स्टैंड्स तक भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। सारी स्थिती पुलिस के कंट्रोल में है।
ग्रेटर नोएडा के शहीद पथिक स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इंटरनेशनल टेस्ट मैच का दर्शकों को काफी इंतजार था। काफी दूर-दूर से दर्शकों मैच देखने आए थे। लेकिन पहले दिन का खेल नहीं हो सका, जिसके बाद अब मंगलवार को खेल शुरू होने की बात कही गई है।
टॉस तक नहीं हो सका पहले दिन
ग्रेटर नोएडा में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते शहीद पथिक स्टेडियम की आउटफील्ड सूखी नहीं थी। अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का पहला दिन इसी की भेंट चढ़ गया है। मैच तो दूर की बात रही, टॉस की स्थिती भी नहीं बन सकी।
टेस्ट मैच के लिए बचे हैं 4 दिन
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर तक खेला जाना है। लेकिन पहले दिन खेल के साथ ही टॉस तक नहीं हो सका। जिसके बाद अब मैच के लिए 4 दिन शेष हैं। आपको बता दें, तीन बजे अंपायर और रेफरी ने एक बार फिर मैदान का निरीक्षण किया और 4:30 बजे दोबारा फील्ड पर आने की बात कही। इस बीच खिलाड़ियों के लंच और टी-ब्रेक ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे ही हो गए। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर कुछ देर दिखे, लेकिन न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स मैदान पर भी नहीं आए।
फैंस हुए निराश
पहले दिन मैच न हो पाने की वजह से काफी दूर-दराज से आए फैंस काफी निराश हुए। काफी दर्शन केन विलियनसम समेत कई खिलाड़ियों की झलक पाने के इरादे से दिल्ली, गाजियाबाज, मेरठ, अलीगढ़ से आए थे। लेकिन सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में 9 सिंतबर से शुरू होने वाला अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच तीसरे दिन बारिश की भेंट चढ़ गया है। लोगों में प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां न करने को लेकर काफी नाराजगी है।
तीसरे दिन भी नहीं हो सका खेल
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड इंटरनेशनल टेस्ट मैच तीसरे दिन बारिश की वजह नहीं हो सका। तीसरे दिन बारिश ने बाधा डाली, जिसके बाद खेल तीसरे दिन न होने की खबर सामने आई। आपको बता दें, अफगान टीम और कीवी टीम के बीच 5 दिवसीय इकलौता टेस्ट मैच खेला जाना था।
प्रशासन की तैयारियों की खुली पोल
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच इकलौते टेस्ट मैच का तीसरा दिन बुधवार होना था, लेकिन तीसरे दिन भी टॉस तक नहीं हुहो सका। बुधवार (11 सितंबर) को निर्धारित समय से पहले ही खेल रद्द कर दिया गया। आउटफ़ील्ड पहले से ही गीली थी, यही कारण था कि पहले दो दिनों में खेल रद्द कर दिया गया था और सुबह-सुबह भारी बारिश के कारण, मैदानी अंपायरों के लिए खेल रद्द करना मुश्किल निर्णय नहीं था।
बिना खेल के रद्द हो जाएगा मैच?
ड्रेनेज सिस्टम, ग्राउंड कवर और प्रशिक्षित ग्राउंड स्टाफ की कमी के कारण प्रशासन की काफी फजीहत हो रही है। एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि टेस्ट मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द किया जा सकता है। हालांकि, मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ आधिकारिक निरीक्षण करने के बाद ही 5वें दिन फैसला ले सकते हैं। तब तक प्रशंसकों के लिए यह एक लंबा इंतजार होगा।
Greater Noida: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 9 अगस्त से भारत में अपना टेस्ट मैच खेलेगी। लेकिन ये टेस्ट मैच टीम इंडिया के साथ नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेला जाएगा। ये मैच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। 9 से 13 सितंबर तक कीवी टीम और अफगानिस्तान टीम के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच को देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। क्रिकेट प्रेमी इस मैच का मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं, यानि मैच को देखने के लिए फी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
फ्री में इंटरनेशनल मैच का लुत्फ उठा सकते हैं फैंस
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इंटरनेशनल टेस्ट मैच का लुफ्त दर्शक फ्री में उठा सकेंगे। फ्री में मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगह पर टिकट काउंटर खोले जाएंगे। साथ ही स्टेडियम के बाहर भी कई काउंटर होंगे। जहां दर्शक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंटर के लिए वेबसाइट और जगह का चयन किया जा रहा है। आने वाले एक-दो दिन में वेबसाइट और काउंटर की जानकारी जारी कर दी जाएगी। बताया गया है कि स्टेडियम में पहुंचने वाले हर क्रिकेट प्रेमियों का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। रजिस्ट्रेशन का मकसद सुरक्षा को बताया जा रहा है। जिसमें कहा गया है कि फ्री एंट्री के चलते दर्शकों की गिनती को नहीं आंका जा सकता है। लेकिन दर्शकों की जानकारी होने पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा।
8 बजे से दर्शकों को मिलेगी एंट्री
जानकारी के मुताबिक, दोनों टीमें 9 बजें स्टेडियम पहुंचेगी, लेकिन दर्शकों को 8 बजे से एंट्री मिलने लगेगी। हालांकि, टीम के आने के दौरान दर्शकों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। वीवीआइपी और खिलाड़ी का प्रवेश एक ही गेट से होगा। मैच सुबह 10 से पांच बजे तक मैच होगा।
IPL में भी मिल सकता है नोएडा को फायदा!
स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को रजिस्ट्रेशन के समय मिले कोड को दिखाना होगा। माना जा रहा है कि इंटरनेशनल टेस्ट मैच के सफल आयोजन के बाद 12 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में आने वाले समय में 25 हजार दर्शक मैच का लुफ्त उठा पाएंगे। साथ ही दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां आईपीएल मैच मिलने की संभावनाएं भी हो सकती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025