लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है. इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने चुनावी आयोग की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कमर कस ली है. जिसको देखते हुए अपर जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन मदान और पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा में पहुंचकर निर्वाचन कार्यों को लेकर हो रही तैयारियां का जायजा लिया और कई निर्देश दिए
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने नोडल अधिकारी को दिए निर्देश
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मंडी हिमांशु वर्मा को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में नंबरिंग, कोडिंग-डिकोडिंग, पोलिंग पार्टी आगमन व रवानगी, डिस्पैच और रिसीविंग के संबंध में सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण कर ली जाये। साथ ही निर्देश दिए कि फूल मंडी परिसर में जल्द सीसीटीवी लगाए जाने का काम करा लिया जाये। पुलिस उपायुक्त रामबदन सिंह द्वारा संबंधित थाना अध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए कि फूल मंडी फेस टू नोएडा में चुनावी कार्यों से पूर्व अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी कानूनी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप दुरुस्त कर ली जाये।
निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारीगण
वहीं निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी मंडी हिमांशु वर्मा, मंडी सचिव एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025